bhagalpur news. होली आपसी प्रेम, भाईचारा व सामाजिक समरसता का प्रतीक

टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले रविवार को टीएनबी कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले रविवार को टीएनबी कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में टीएमबीयू के रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे, टीएनबी कॉलेज प्राचार्य डॉ दीपो महतो व सिंडिकेट सदस्य डॉ केके मंडल व निर्लेश कुमार शामिल हुए. मौके पर डॉ मंजीत किनवार ने अपने टीम के साथियों के साथ गीत-संगीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को चार चांद लगाया. इस दौरान कलाकारों एवं अल्पसंख्यक रोजादारों की अतिथि शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर रजिस्ट्रार ने होली को सबों को शुभकामना दी. वहीं, टीएनबी कॉलेज प्राचार्य डॉ दीपो महतो व सिंडिकेट सदस्य डॉ केके मंडल एवं निर्लेश कुमार ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की. संघ के अध्यक्ष डॉ आनंद आजाद ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारा, साम्प्रदायिक सौहार्द व सामाजिक समरसता का प्रतीक है. मौके पर डॉ पवन कुमार, डॉ प्रियतम कुमार, डॉ धीरेंद्र कुमार, डॉ सर्पराज रामानंद सागर, डॉ आनंद कुमार, डॉ अजीत कुमार सोनू, डॉ किरण कुमारी, डॉ अमिता सिन्हा, डॉ रेणु कुमारी, डॉ दिव्या रानी, डॉ आभा रानी, डॉ स्वीटी कुमारी, डॉ मधुलता कुमारी, डॉ बीबी नूरजहां, डॉ खालिदा नाज आदि मौजूद थे. टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले रविवार को टीएनबी कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में टीएमबीयू के रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे, टीएनबी कॉलेज प्राचार्य डॉ दीपो महतो व सिंडिकेट सदस्य डॉ केके मंडल व निर्लेश कुमार शामिल हुए. मौके पर डॉ मंजीत किनवार ने अपने टीम के साथियों के साथ गीत-संगीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को चार चांद लगाया. इस दौरान कलाकारों एवं अल्पसंख्यक रोजादारों की अतिथि शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर रजिस्ट्रार ने होली को सबों को शुभकामना दी. वहीं, टीएनबी कॉलेज प्राचार्य डॉ दीपो महतो व सिंडिकेट सदस्य डॉ केके मंडल एवं निर्लेश कुमार ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की. संघ के अध्यक्ष डॉ आनंद आजाद ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारा, साम्प्रदायिक सौहार्द व सामाजिक समरसता का प्रतीक है. मौके पर डॉ पवन कुमार, डॉ प्रियतम कुमार, डॉ धीरेंद्र कुमार, डॉ सर्पराज रामानंद सागर, डॉ आनंद कुमार, डॉ अजीत कुमार सोनू, डॉ किरण कुमारी, डॉ अमिता सिन्हा, डॉ रेणु कुमारी, डॉ दिव्या रानी, डॉ आभा रानी, डॉ स्वीटी कुमारी, डॉ मधुलता कुमारी, डॉ बीबी नूरजहां, डॉ खालिदा नाज आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >