Bhagalpur News: होल्डिंग एजेंसी ने दो जगहों पर लगाया शिविर, आठ वार्डों के लोगों को टैक्स जमा करने की सुविधा

नगर निगम ने वार्ड संख्या 41, 42, 43, 44, 45, 49, 50 और 51 के लोगों के लिए उनके घर के पास ही होल्डिंग टैक्स जमा करने की सुविधा उपलब्ध करायी है

नगर निगम ने वार्ड संख्या 41, 42, 43, 44, 45, 49, 50 और 51 के लोगों के लिए उनके घर के पास ही होल्डिंग टैक्स जमा करने की सुविधा उपलब्ध करायी है. दरअसल, अधिकृत होल्डिंग एजेंसी की ओर से इन वार्डों के पास के दो स्थानों पर शिविर लगाया गया है. वार्ड 50 के मानिकपुर दुर्गा स्थान में शिविर लगाया गया है. यहां वार्ड 49, 50 और 51 के लोग होल्डिंग टैक्स जमा कर सकते हैं. वहीं, वार्ड 44 में हुसैनाबाद दुर्गा स्थान में भी शिविर लगाया गया है. यहां वार्ड 41, 42, 43, 44 और 45 के लोग होल्डिंग टैक्स जमा कर सकते हैं. शिविर के लगने से लोगों को टैक्स जमा करने में सहूलियत हो रही है. एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार श्रीवास्तव के अनुसार रविवार तक इन दोनों इलाकों में शिविर लगा रहेगा.

मिलेगा टैक्स में छूट का लाभ

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 30 जून तक टैक्स जमा करने पर पांच प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है. ऐसे में अभी दो दिन और इस छूट का लाभ उठाया जा सकता है. अगले तीन महीने जुलाई, अगस्त और सितंबर तक जितना टैक्स है उतना देना पड़ेगा. प्रत्येक महीने 1.5 प्रतिशत ब्याज देना होगा, जो हरेक महीने जुड़ता जायेगा. होल्डिंग टैक्स नहीं देने वाले से 885 प्रतिशत तक ब्याज वसूला था. यह ब्याज टैक्स से कई गुना ज्यादा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >