जदयू विधायक ने महिला डांसरों के साथ ठुमके लगाने के मामले में सरेआम कैमरे के सामने दी गाली, कहा- भगवान भी करते थे डांस

भागलपुर जिला के गोपालपुर विधानसभा से जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. महिला डांसर के साथ डांस करते वायरल वीडियो के बचाव में जदयू विधायक ने अब ऐसा बयान दे दिया है जो चर्चे में है. अपने बचाव में बयान देते हुए विधायक के बोल बिगड़ गए और कैमरे के सामने गालियां तक दे दी.

भागलपुर जिला के गोपालपुर विधानसभा से जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. महिला डांसर के साथ डांस करते वायरल वीडियो के बचाव में जदयू विधायक ने अब ऐसा बयान दे दिया है जो चर्चे में है. अपने बचाव में बयान देते हुए विधायक के बोल बिगड़ गए और कैमरे के सामने गालियां तक दे दी.

दरअसल जदयू विधायक गोपाल मंडल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें विधायक एक कार्यक्रम में महिला डांसरों के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. एक तरफ जहां कार्यक्रम में हुए इस डांस और खुद मंच पर विधायक के नाच वाला वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. वहीं दूसरी ओर मामला गर्माते देख विधायक ने इसके बचाव में अपना पक्ष भी सामने रखा. लेकिन इस दौरान वो अपना आपा खो बैठे. जब उनसे पूछा गया कि क्या यह विपक्ष की साजिश है तो वो सरेआम कैमरे के सामने गालियां दे बैठे.

विधायक ने अपने बचाव में डांस के बारे में बोलते हुए भगवान तक को बीच में ले आए. उन्होंने कहा कि कौन डांस नहीं करता. भगवान भी डांस करते थे. विधायक ने कहा कि वो डांस नहीं कर रहे थे. उनसे सेल्फी लेने की जिद की गई जिसके बाद उन्होंने केवल हाथ उपर उठाया था. हालांकि विधायक का जो वीडियो वायरल हुआ है. उसपर यह दलील काम बनाता नहीं दिख रहा. जिसके बाद विपक्ष ने भी इसे मुद्दा बनाया है. इसपर तंज कसते हुए राजद की ओर से सोमवार को एक ट्वीट किया गया है.

Also Read: बाहों में महिला डांसर, सिर पर पगड़ी, मंच पर ठुमके लगाते जदयू विधायक का वीडियो हो रहा वायरल

राजद ने लिखा कि “JDU के ‘कुर्ता उठा’ नर्तक गोपालपुर MLA गोपाल मंडल कह रहे हैं नाच नहीं रहे थे, सेल्फी ले रहे थे! दुनिया के अकेले शख्स हैं जो बिना मोबाइल हाथ उठा कर सेल्फी ले सकते हैं! कह रहे हैं बार बालाओं संग अश्लील भोजपुरी गानों पर “देवता भी नाचते थे!” वैसे देवता तो मदिरा भी पीते थे तो?? वहीं इस बयान के बाद अब मामला और अधिक तूल पकड़ चुका है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >