भागलपुर में सोना-चांदी के भाव स्थिर, तिलहन में तेजी : जानें चना-अरहर से कतरनी चावल तक के रेट

भागलपुर की मंडियों में खाद्य पदार्थों की कीमतें स्थिर हैं, जबकि सोने-चांदी के भावों में उतार-चढ़ाव जारी है. दलहन व तेलहन के दामों में हलचल देखी जा रही है.

भागलपुर : स्थानीय मंडियों में कुछ दलहन और तिलहन को छोड़कर खाद्य पदार्थों की कीमतों में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, सर्राफा बाजार में पिछले कुछ समय से जारी उतार-चढ़ाव के बाद सोना-चांदी के भाव फिलहाल स्थिर हैं. थोक बाजार में चना और अरहर के भाव में तेजी देखी गयी है, जबकि अन्य अनाज के दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं. तिलहन की कीमतों में भी बढ़त दर्ज की गयी है.

सोना-चांदी के भाव स्थिर

सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें पहले से ही ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. पिछले एक महीने में दोनों धातुओं के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. करीब पांच दिन पहले सोने के भाव में कुछ तेजी आयी थी, जबकि चांदी में नरमी दर्ज की गयी थी. अब दोनों के भाव स्थिर बताये जा रहे हैं.

वस्तुकीमत
24 कैरेट सोना₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम
चांदी₹2.36 लाख प्रति किलोग्राम

दलहन में चना-अरहर के भाव पर नजर

दलहन बाजार में चना और मसूर दाल के भाव फिलहाल स्थिर हैं. अरहर और मूंग के भाव में अंतर देखा जा रहा है. स्थानीय बाजार में खाद्य सामग्री के भाव इस प्रकार हैं:

खाद्य सामग्रीखुदरा दर
चना व मसूर दाल₹72 प्रति किलो
अरहर दाल₹120-130 प्रति किलो
मूंग दाल₹98 प्रति किलो
कलाई दाल₹105-115 प्रति किलो
आटा₹35 प्रति किलो

कतरनी चावल 80 से 160 रुपये किलो

अनाज मंडी में कतरनी चावल की कीमत उसकी गुणवत्ता के अनुसार 80 से 160 रुपये प्रति किलो तक है. वहीं स्वर्णा चावल करीब 40 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध है. कतरनी चूड़ा 110 से 130 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.

चीनी की कीमत में भी पिछले कुछ समय में काफी बदलाव हुआ. 50 किलो के पैकेट की कीमत एक समय 2,300 रुपये से बढ़कर 3,200 रुपये तक पहुंच गयी थी. फिलहाल इसकी कीमत करीब 2,500 रुपये बतायी जा रही है.

खाद्य तेलों के दाम में तेजी

तिलहन और खाद्य तेलों के बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है. 15 किलो वाले मंगल तेल के डिब्बे की कीमत तीन महीने पहले 2,475 रुपये थी, जो बढ़कर 2,800 रुपये हुई और अब करीब 2,940 रुपये पहुंच गयी है.

रिफाइन पाम तेल की कीमत करीब दो महीने से 2,350 से 2,450 रुपये प्रति 13 लीटर के बीच बनी हुई है. भोजन वनस्पति के 15 किलो जार की कीमत करीब 2,480 रुपये बतायी गयी है.

शादी-ब्याह के सीजन में बदल सकते हैं भाव

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में शादी-ब्याह के सीजन और बाजार में आपूर्ति की स्थिति का असर कीमतों पर पड़ सकता है. मांग बढ़ने पर कुछ उत्पादों के भाव में और बदलाव संभव है. ऐसे में उपभोक्ताओं और कारोबारियों की नजर आने वाले दिनों के बाजार भाव पर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार राव

दीपक कुमार राव प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से एक्टिव हैं. प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, कला-संस्कृति व सामाजिक कार्य में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >