भागलपुर में सोना थोड़ा सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; तिलहन में तेजी, जानें दाल-चावल से तेल तक आज का रेट

भागलपुर की मंडियों में खाद्य पदार्थों की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भावों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. दलहन व तिलहन की कीमतों में भी नरमी-तेजी का दौर जारी है.

भागलपुर : स्थानीय बाजारों में कुछ दलहन और तेलहन को छोड़कर ज्यादातर खाद्य पदार्थों की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं. वहीं सर्राफा बाजार में पिछले कुछ समय से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हालिया कारोबार में सोने के भाव में थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी है, जबकि चांदी की कीमत स्थिर बनी हुई है. दूसरी ओर तिलहन बाजार में तेजी का रुख है.

सोना थोड़ा गिरा, चांदी के भाव स्थिर

सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में पिछले दो महीनों से लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. करीब 15 दिन पहले सोने के भाव में तेजी आने के बाद अब इसमें थोड़ी नरमी दर्ज की गयी है. चांदी के भाव फिलहाल स्थिर बताए जा रहे हैं.

सर्राफा बाजार के ताजा थोक भाव

  • 24 कैरेट सोना: 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम

दालों में अरहर-मूंग के भाव में उतार-चढ़ाव

दलहन बाजार में चना और मसूर दाल के भाव फिलहाल स्थिर हैं, जबकि अरहर और मूंग की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है.

दलहन और खाद्य सामग्री के भाव

खाद्य सामग्रीकीमत
चना व मसूर दाल72 रुपये/किलो
अरहर दाल120-130 रुपये/किलो
मूंग दाल98 रुपये/किलो
कलाई दाल105-115 रुपये/किलो
आटा35 रुपये/किलो

कतरनी चावल 160 रुपये किलो तक

अनाज मंडी में कतरनी चावल की कीमत उसकी गुणवत्ता के आधार पर 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक है. वहीं स्वर्णा चावल करीब 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है. कतरनी चूड़ा की कीमत 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच है.

चीनी की कीमत में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. कारोबारियों के अनुसार 50 किलो का पैकेट पहले करीब 2300 रुपये था, जो अब बढ़कर 2850 रुपये तक पहुंच गया है.

खाद्य तेलों के दाम में भी तेजी

तेलहन और खाद्य तेल बाजार में भी कीमतों में बढ़ोतरी का रुख है. 15 किलो वाले मंगल तेल के डिब्बे की कीमत करीब तीन महीने पहले 2475 रुपये थी, जो पहले 2800 रुपये और अब बढ़कर 2930 रुपये हो गयी है.

वहीं रिफाइंड पाम तेल की कीमत पिछले दो महीनों से 2350 से 2450 रुपये प्रति 13 लीटर के बीच बनी हुई है. भोजन वनस्पति का 15 किलो जार करीब 2480 रुपये में बिक रहा है.

शादी-ब्याह के सीजन में और बदल सकते हैं भाव

बाजार में अभी क्या स्थिति है

  • सोने के भाव में हालिया गिरावट.
  • चांदी की कीमत फिलहाल स्थिर.
  • अरहर और मूंग के भाव में उतार-चढ़ाव.
  • तिलहन और खाद्य तेलों में तेजी का रुख.
  • कतरनी चावल 160 रुपये प्रति किलो तक.
  • चीनी के 50 किलो पैकेट की कीमत बढ़ी.

स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-ब्याह के सीजन और बाजार में आपूर्ति की स्थिति का असर कीमतों पर पड़ सकता है. मांग बढ़ने पर कुछ उत्पादों के भाव में और तेजी आने की संभावना है. हालांकि, कीमतों में कितना बदलाव होगा, यह बाजार की मांग और आपूर्ति पर निर्भर करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार राव

दीपक कुमार राव प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से एक्टिव हैं. प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, कला-संस्कृति व सामाजिक कार्य में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >