पिता ने दर्ज कराया था अपहरण का मामला, बेटी शादी करके पहुंची पुलिस के पास

पिता ने दर्ज कराया था अपहरण का मामला, बेटी शादी करके पहुंची पुलिस के पास

हबीबपुर इलाके की रहने वाली 19 वर्षीय युवती दो माह पहले घर से लापता हो गई थी. काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती नहीं मिली तो उसके पिता ने खिरीबांध निवासी मो. मुमताज सहित सात को नामजद आरोपी बनाया गया था. मामले में पुलिस विगत दो माह से अपहृता को बरामद करने और आरोपितों की गिरफ्तारी करने का प्रयास कर ही रही थी कि विगत शनिवार को युवती खुद ही एसएसपी कार्यालय पहुंच गयी. जहां उसने बताया कि वह अपनी स्वेच्छा से प्रेमी के साथ भागी थी. दोनों ने शादी कर ली है. इसके बाद एसएसपी ने हबीबपुर थाना पुलिस को बुलाकर युवती को ले जाने को कहा. रविवार को मेडिकल टेस्ट कराने और फिर सोमवार को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर उसका 164 का बयान दर्ज कराया गया. कोर्ट के समक्ष बालिग होने का साक्ष्य सहित प्रेमी के साथ शादी कर लेने से संबंधित साक्ष्य कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद कोर्ट के आदेश पर उसे पति के साथ जाने दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >