Bhagalpur News. बालिका सशक्तीकरण समाज की आधारशिला: मणिशंकर

बालिका पढ़ाओ.

महिला व बाल विकास निगम की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत गुरुवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बालिका इंटर विद्यालय में किया गया. जिला परियोजना प्रबंधक मणि शंकर ने कहा कि बालिकाओं का सशक्तीकरण किसी भी समाज के समग्र विकास की आधारशिला है. बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा व समान अवसर प्रदान कर ही एक सशक्त समाज और राष्ट्रीय का निर्माण किया जा सकता है. फाइनेंस लिट्रेसी एक्सपर्ट अभिषेक सुमन ने बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने व सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक करने पर विशेष बल दिया.

महिलाओं के सशक्तीकरण, सुरक्षा, बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व विभिन्न विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. जेंडर स्पेशलिस्ट विवेक कुमार ने बाल विवाह के परिणामस्वरूप होने वाले सामाजिक, शारीरिक व मानसिक परेशानी पर विस्तार से बात की. इसे समाज से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया. सभी प्रतिभागियों द्वारा बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली गयी. इसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकाओं ने पौधरोपण किया. बच्चों को महिला सशक्तीकरण पर आधारित फिल्म दंगल का भी प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना प्रबंधक की निगरानी में किया गया. मौके पर शिक्षक अमरनाथ, सुमन प्रसाद, अविनाश कुमार, पूजा, रश्मि कुमारी, प्रीति कुमारी, बंकिमचंद्र व सभी छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >