Bhagalpur news सफाईकर्मियों की हड़ताल से नगर में लगा कचरे का अंबार

अकबरनगर नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह ठप हो गयी है.

अकबरनगर नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह ठप हो गयी है. पिछले तीन महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं होने के विरोध में सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. हड़ताल के छठे दिन भी शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों और साप्ताहिक हाट में कचरे का अंबार लगा रहा, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साप्ताहिक हाट में खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने गंदगी और दुर्गंध को लेकर नाराजगी जतायी. सफाईकर्मियों का आरोप है कि सफाई एजेंसी की मनमानी और नगर पंचायत की उदासीनता से उनका मानदेय लंबे समय से लंबित है. उनका कहना है कि पर्याप्त सफाई उपकरण उपलब्ध नहीं कराये जाते और कम मजदूरों से अधिक काम लिया जाता है. नगर पंचायत अधिकारियों ने बताया कि नवंबर के बाद से फंड उपलब्ध नहीं होने से दिसंबर से एजेंसी को भुगतान नहीं किया जा सका, जिसके चलते कर्मियों का मानदेय अटका है. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बाहरी कर्मियों को बुलाने की कोशिश की गयी, लेकिन हड़ताली कर्मियों के विरोध से उन्हें वापस भेजना पड़ा. दूसरी ओर एजेंसी का कहना है कि सफाईकर्मी छोटी-छोटी बातों पर हड़ताल पर चले जाते हैं, जिससे कार्य प्रभावित होता है. वार्ड पार्षदों ने चिंता जताते हुए कहा कि बार-बार हड़ताल से नगर पंचायत की छवि प्रभावित हो रही है और समस्या के स्थायी समाधान की जरूरत है. फिलहाल भुगतान विवाद और प्रशासनिक सुस्ती के बीच आम जनता गंदगी से जूझने को मजबूर है. जनगणना प्रशिक्षण का दूसरा चरण पूरा जगदीशपुर प्रखंड के पंचायत सरकार भवन बैजानी में चल रहे जनगणना 2027 के प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षक और प्रगणकों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण क्षेत्र में अभ्यास और समीक्षा के साथ संपन्न हो गया. प्रशिक्षण में आशुतोष चंद्र मिश्र, सुभाष चंद्र पासवान, चंदन कुमार, हेमंत शरण सिंह, निर्मल कुमार तथा संजीव कुमार ठाकुर ने प्रशिक्षक की भूमिका निभायी. फील्ड मास्टर ट्रेनर आशुतोष चंद्र मिश्र ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में जनगणना के उद्देश्य, नजरी नक्शा बनाने और ऐप के संचालन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रतिभागियों को क्षेत्र में जाकर व्यावहारिक अभ्यास कराया गया. उन्होंने बताया कि स्व-गणना का कार्य 17 अप्रैल से एक मई तक चलेगा, इसलिए आम लोगों को इसके प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया. प्रशिक्षण बीडीओ जगदीशपुर अमित कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ. प्रधान लिपिक कौशर जमील, नाजिर चंदन कुमार, आईटी सहायक अमित कुमार, राकेश कुमार, रजनीकांत कुमार, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, संदीप कुमार और अमित कुमार राम ने प्रशिक्षण में सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >