नवगछिया अनुमंडल में गंगा-कोसी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव: इस्माईलपुर-बिंदटोली में 18 सेमी तो मदरौनी में 8 सेमी बढ़ा पानी

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. विभाग ने सभी तटबंधों को सुरक्षित बताया है, लेकिन 24 घंटे निगरानी जारी है. जानें किस क्षेत्र में कितनी बढ़ी नदी.

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. शनिवार सुबह 6 बजे जल संसाधन विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस्माईलपुर-बिंदटोली में गंगा नदी के जलस्तर में 18 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि मदरौनी में कोसी नदी का जलस्तर 8 सेंटीमीटर चढ़ा है. वहीं चोरहर के समीप कोसी नदी के जलस्तर में 5 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, विभाग ने सभी तटबंधों को पूरी तरह सुरक्षित बताया है.

इस्माईलपुर-बिंदटोली: गंगा का पानी तटबंध के टो (पाये) तक पहुंचा

इस्माईलपुर-बिंदटोली में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर के आंकड़े निम्न हैं:

  • वर्तमान जलस्तर: 29.30 मीटर (18 सेमी की वृद्धि)
  • तटबंध की स्थिति: नदी का पानी स्पर्स और तटबंध के पाये तक पहुंच गया है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है.
  • चेतावनी व खतरा स्तर: यहां चेतावनी स्तर 30.60 मीटर और खतरे का निशान 31.60 मीटर पर निर्धारित है.

मदरौनी: कोसी नदी के जलस्तर में 8 सेमी का उछाल

मदरौनी क्षेत्र में कोसी नदी के जलस्तर की स्थिति:

  • वर्तमान जलस्तर: 29.35 मीटर (8 सेमी की वृद्धि)
  • तटबंध की स्थिति: पानी अभी तटबंध के पाये तक नहीं पहुंचा है और सुरक्षात्मक स्थिति बनी हुई है.
  • चेतावनी व खतरा स्तर: यहां चेतावनी स्तर 30.48 मीटर तथा खतरे का निशान 31.48 मीटर है.

चोरहर: 5 सेमी घटा कोसी का जलस्तर, पर बगजान तटबंध पर नजर

चोरहर इलाके में जलस्तर में हल्की कमी के बावजूद सतर्कता बरती जा रही है:

  • वर्तमान जलस्तर: 30.45 मीटर (5 सेमी की गिरावट)
  • बगजान जमींदारी तटबंध: बगजान जमींदारी बांध के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर नदी का पानी पाये से सटकर बह रहा है.
  • चेतावनी व खतरा स्तर: यहां चेतावनी स्तर 30.77 मीटर और खतरे का स्तर 31.77 मीटर है.

जल संसाधन विभाग पूरी तरह अलर्ट

जल संसाधन विभाग के अभियंताओं की टीम तीनों स्थलों पर लगातार कैंप कर रही है और तटबंधों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नदियों का रुख पल-पल बदल रहा है, लेकिन वर्तमान में सभी तटबंध पूरी तरह मजबूत और सुरक्षित हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vipin Thakur

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >