Bhagalpur news दो बाइक की टक्कर में बच्चा सहित चार जख्मी

सन्हौला-घोघा मुख्य मार्ग स्थिति एचएस 84 पर भुड़िया गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बच्चा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

सन्हौला-घोघा मुख्य मार्ग स्थिति एचएस 84 पर भुड़िया गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बच्चा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जख़्मियों में बांका के अमरपुर निवासी संगीता कुमारी (25) सरैया गांव के शत्रुघ्न कुमार (30), सुमित कुमार (20) शामिल हैं. सभी जख़्मियों का सन्हौला अस्पताल में इलाज के बाद कुछ का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी जख़्मी को एनजी टोटो से सन्हौला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जख़्मी की हालत ठीक होने के बाद जिस टोटो चालक ने सभी को अस्पताल पहुंचाया उसी पर धक्का मारने की बात को लेकर अस्पताल परिसर में ही जख़्मी ने एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा व हंगामा किया. यहां तक कि अस्पताल के सुरक्षा गार्ड जब हल्ला करने से मना किया, तो उल्टे उसी से उलझ गया. उसी के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना बुलायी तब मामला शांत हुआ. टोटो चालक चपरी गांव निवासी रंजीत पासवान ने बताया कि सन्हौला से घर जा रहे थे कि दो बाइक की टक्कर हो गयी. हम टोटो पर जख़्मी को लोड कर अस्पताल आए. कुछ देर बाद मुझ पर ही आरोप लगा दिया कि तुम्हारे टोटो से ही धक्का लगा है. पुलिस जांच कर रही है.

अपहरण मामले में चार हिरासत में, पूछताछ जारी

फिरौती के लिए अपहृत जयरामपुर नन्हकार के रिटायर्ड होमगार्ड जवान के अपहरण मामले में झंडापुर पुलिस अपहृत की बरामदगी को लेकर लगातार अपहरणकर्ताओं के संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार इसी कड़ी में पुलिस ने मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र से इस कांड में प्रयुक्त कार समेत ढ़ोढ़िया कलासन इलाके के रहने वाले चार लागों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जबकि अपहृत पंजाबी रविदास की सकुशल बरामदगी को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >