Flyover In Bihar: बिहार के इस जिले में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य होगा तेज, बाधाएं हुई दूर

Flyover In Bihar: भागलपुर जिले में मिरजानहाट शितला स्थान से भीखनपुर गुमटी नंबर तीन के बीच बन रहे भोलानाथ फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी आयेगी. इसके निर्माण में जो भी बाधाएं आ रही थी, उसे दूर कर दिया गया है. इसके बनने से लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी.

Flyover In Bihar: भागलपुर जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है. जिले में मिरजानहाट शितला स्थान से भीखनपुर गुमटी नंबर तीन के बीच बन रहे भोलानाथ फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी आयेगी. इसके बनने से लोगों का आना-जाना आसान होगा और इसके साथ ही जाम की समस्या से भी छुटकारा मिल सकेगा.

रेलवे से मिली एनओसी

जानकारी के मुताबिक, रेलवे से एनओसी मिल चुकी है. जिसके बाद अब बौंसी और भोलानाथ रेलवे पुल के बीच जल्द ही पिलर बनाए जायेंगे. टोटल 8 पिलर दोनों रेलवे पुल के बीच बनाए जायेंगे और इस काम की देखरेख भी रेलवे की तरफ से ही की जायेगी. दरअसल, मालदा से आए दो इंजीनियरों ने निरीक्षण किया और फ्लाईओवर का निर्माण कर रही एजेंसी के अधिकारियों से भी इस बारे में बातचीत की.

राजस्थान से आई मशीनें

इंजीनियरों ने पाइलिंग कार्य की निगरानी में पिलरों के ढालने की प्रक्रिया को सुनिश्चित किया, ताकि भविष्य में किसी तरह की समस्या न हो. जानकारी के मुताबिक, पिलरों के निर्माण के लिए राजस्थान से चार मशीनें आ चुकी है. इससे पहले छड़ का कार्य किया जा रहा है, ताकि पिलरों को जल्द ही खड़ा किया जा सके.

अगले साल तक हो सकता है तैयार

उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल होली तक लोगों को समस्याओं से राहत मिलेगी. फ्लाईओवर के निर्माण में दो साल से अधिक का समय बीत चुका है. बारिश की वजह से डिक्शन मोड़ से भीखनपुर त्रिमूर्ति चौक तक काम ठप हो गया था. यहां के सड़कों की स्थिति इतनी खराब है कि वाहनों के पहिये फिसलने से लोग जख्मी हो रहे हैं.

2023 में फाइनल हुआ था टेंडर

जानकारी के अनुसार भोलानाथ फ्लाईओवर के लिए जून 2023 में टेंडर फाइनल हुआ था. दिसंबर 2023 में इसे मुख्यालय से अप्रूवल मिला था. इसका काम चार महीने की देरी से शुरू हुआ था. साल 2023 और 2024 में दुर्गापूजा, कालीपूजा और छठ पूजा की वजह से दो महीने काम बंद पड़ा हुआ था. फ्लाईओवर निर्माण की लागत करीब 87 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Also Read: Bihar News: एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे, वंदे भारत के अलावा पूर्णिया को ये भी मिले हैं गिफ्ट, पगडंडियों से लेकर हवाई सफर तक की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >