भागलपुर में एक से सात जून तक मनाया जाएगा बाढ़ सुरक्षा सप्ताह

जिले में संभावित बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ने कमर कस ली है.

जिले में संभावित बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ने कमर कस ली है. आपदा से निपटने की तैयारियों के तहत सोसायटी की ओर से जिले में बाढ़ सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जायेगा. यह अभियान एक जून से सात जून तक चलेगा, जिसके तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता और बचाव संबंधी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

आयोजन को लेकर हो चुकी है बैठक

इस विशेष कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और उसे सफल बनाने के लिए रेड क्रॉस सोसायटी कार्यालय में बैठक हो चुकी है. सचिव प्रवीण कुमार झा ने की बाढ़ सुरक्षा सप्ताह मनाये जाने को लेकर जानकारी साझा की.

तैयारियों पर मंथन

जिला प्रबंध समिति के सदस्य सह संयुक्त सचिव रवि कुमार ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पूरे अभियान की तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है. उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय जन-धन की सुरक्षा और त्वरित सहायता पहुंचाना ही इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य है.अभियान में ये भी रहेंगे शामिल

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई सुझाव दिये गये हैं. इस अभियान में राज्य कार्यकारिणी सदस्य अनुज कुमार सिंह, सचिव प्रवीण कुमार झा, रवि कुमार, डॉ विपिन पंडित, डॉ वैद्य देवेंद्र कुमार गुप्त और आपदा मित्र कुंदन कुमार भी शामिल रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev kumar jha

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >