Bhagalpur news अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत, मॉक ड्रिल से किया जागरूक

आग से होने वाले नुकसान को कम करने और आमजन में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कहलगांव अनुमंडल अग्निशमन विभाग की ओर से 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है.

आग से होने वाले नुकसान को कम करने और आमजन में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कहलगांव अनुमंडल अग्निशमन विभाग की ओर से 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. इस सप्ताह का शुभारंभ 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह विस्फोट में शहीद दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया. अनुमंडल अग्निशमन विभाग के सब इंस्पेक्टर मदन पासवान व भागीरथ मांझी के नेतृत्व में अनुमंडल अस्पताल परिसर में मॉक ड्रिल व जागरूकता कार्यक्रम हुआ. मॉक ड्रिल में उपस्थित लोगों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और समझदारी से काम लेने की सलाह दी गयी. अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी गयी. अभियान में विभाग के पदाधिकारी रामबाबू सिंह, मुकेश कुमार, नवीन कुमार, प्रधान अग्निकर्मी रामदेव राम, बजरंगी कुमार, अजीत कुमार, रवि कुमार, राजू कुमार, अग्निकर्मी प्रवीण, तिलो, रवि, रंजन, चंदन सहित अन्य कर्मी सक्रिय रूप से शामिल रहे. अग्निशमन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वह आग से बचाव के उपायों को अपनाएं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत विभाग के 7485805902 एवं 7485805903पर सूचित करें, ताकि समय रहते नुकसान को कम किया जा सके.

एनटीपीसी में अग्निशमन सेवा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

कहलगांव. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एनटीपीसी कहलगांव की अग्निशमन शाखा की ओर से संयंत्र परिसर स्थित फायर स्टेशन में अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख रवींद्र पटेल, कमांडेंट भारती नन्दन, महाप्रबंधक (संचालन) मनोरंजन परिदा, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) श्रीनाध मारिसेदी, सीएमओ सुष्मिता सिंह सहित सीआईएसएफ व एनटीपीसी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे. सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर 14 अप्रैल 1944 को बंबई पोर्ट विस्फोट में शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी. मौके पर कमांडेंट भारती नंदन ने अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलायी. मुख्य अतिथि ने बताया कि पिछले वर्ष से अब तक संयंत्र में कोई बड़ी अग्नि दुर्घटना नहीं हुई है. उन्होंने सभी कर्मचारियों व मजदूरों से अग्नि सुरक्षा उपायों का पालन करने तथा अधिकाधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया, ताकि संयंत्र व समाज को होने वाले नुकसान को शून्य किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >