-केबल पंक्चर रहने से 11 घंटे ठप रही बिजली की आपूर्तिवरीय संवाददाता, भागलपुर
बढ़ती गर्मी के बीच पहले केबल में आग लग रही थी. अब ट्रांसफॉर्मरों में भी आग लगने लगी है. सोमवार शाम करीब पौने छह बजे स्टेशन चौक स्थित ट्रांसफॉर्मर में आग लग गयी. धू-धू कर जलने लगा. आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए ट्रैफिक थम गयी. अफरातफरी मच गयी. पावर हाउस सेक्शन के जेई ने बताया कि आग को बुझा कर आधे घंटे में ट्रांसफॉर्मर को चालू करा दिया गया. उन्होंने बताया कि पहले से तेल गिरा होगा और इस पर धूल जमी होगी और स्पार्क करने पर आग पकड़ गयी होगी.केबल पंक्चर होने से 11 घंटे ठप रही बिजलीरविवार रात सीएस वन के 33 केवी केबल पंक्चर होने से बिजली की समस्या सोमवार सुबह तक रही. शहर में सबसे ज्यादा बिजली कट भीखनपुर, लालबाग, नबावबाग, बरहपुरा और आसपास इलाके में हुई. बिजली कंपनी के रवैये की वजह से लोगों को सुचारु रूप से बिजली नहीं मिली. 11 घंटे के बाद केबल को बिजली कर्मियों ने ठीक किया. दरअसल, हवाई अड्डा रेलवे क्रॉसिंग के पास 33केवीए अंडरग्रांड केबल पंक्चर कर गया. पेट्रोलिंग के बाद केबल पंक्चर की जानकारी मिली. चार घंटे के बाद उसे ठीक किया गया. जैसे ही लाइन को चालू किया गया, वैसे ही फिर से बिजली ठप हो गयी. केबल दूसरी जगह पर पंक्चर कर गया. जब उसे ठीक किया गया तो तीन फेज के बदले दो ही फेज में लाइन चालू हुआ. हालांकि, दूसरी लाइन से बिजली लेकर रोटेशन पर आपूर्ति दी जा रही थी, लेकिन बिजली टिक नहीं रही थी. रात भर लोग गर्मी से परेशान रहे.फ्यूज कॉल सेंटर पर कॉल की भरमार
रविवार को खराब हुई बिजली से लोग परेशान रहे. देर रात में फ्यूज कॉल के फोन भी इतने व्यस्त रहे कि बिजली की खराबी की जानकारी भी बहुत सारे लोगों को नहीं मिल सकी. फ्यूज कॉल के नंबर पर एक कॉल आने के बाद लगभग 20 नंबर वेटिंग में रहते थे. जो भी कॉल कर रहा था, तो उनका सिर्फ एक ही सवाल रहता था कि बिजली कब आयेगी.दही टोला सहित कई जगहों पर गिरा तार
दही टोला में सोमवार की सुबह 11 बजे तार गिरने से इलाके की बिजली गुल हो गई. इससे व्यापारियों के साथ-साथ स्थानीय लोग परेशान रहे. इसके अलावा हुसैनपुर में सोमवार के दिन 11.30 बजे तार टूट कर गिर गया. इशाकचक में भी सुबह 10 बजे तार टूट कर गिरने से लोग बिजली से परेशान रहे. बरहपुरा पूर्व टोला में सुबह 7 बजे तार गिर गया. सदर हॉस्पिटल, बरहपुरा चांदनी चौक, भीखनपुर बड़ी मस्जिद, बरहपुरा ईदगाह, उर्दू बाजार सहित अन्य जगहों पर फेज उड़ने लोगों को बिजली बिजली संकट झेलनी पड़ी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
