bhagalpur news. फिल्म संजीदगी एक पहेली… का अंग भूमि में होगा निर्माण : डॉ अजय सिंह

संजिदगी एक पहले फिल्म अंग की भूमि पर बनेगी.

– फिल्म का ऑडिशन होटल स्टोन पार्क भागलपुर में एक मार्च को

जीवन जागृति सोसाइटी के तत्वावधान में फिल्म संजीदगी एक पहली… का अंग की भूमि पर निर्माण होगा. संजीव सुमन के निर्देशन में 15 मार्च से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. इससे पहले फिल्म का ऑडिशन होटल स्टोन पार्क भागलपुर में एक मार्च को सुबह नौ बजे से शुरू होगा. फिल्म के माध्यम से लोगों में खासकर युवा वर्ग में संजीदगी लाने का प्रयास करेगी. उक्त बातें शिशु शिशु रोग विशेषज्ञ सह जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने बुधवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए कही.

उन्होंने बहुप्रतीक्षित वेब सीरिज ””””””””संजीदगी एक पहेली की आधिकारिक घोषणा की. यह फिल्म आज के उस युवा वर्ग के लिए एक ””””””””वेक-अप कॉल”””””””” है, जो अपनी लापरवाही को ””””””””बिंदास”””””””” होना समझते हैं. डॉ सिंह द्वारा रचित यह कहानी एक युवक नहीं, बल्कि असंख्य युवाओं की नासमझी से मौत होने की कहानी पर आधारित है और फिर उसके कारण पूरे परिवार पर पड़ने वाले दु:खों के पहाड़ और बिखरते सपनों की कहानी है. पूर्व में भी सड़क सुरक्षा पर कई लघु फिल्म बना चुके हैं

इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी विशेषता यह रहेगी कि इसमें अंग प्रदेश भागलपुर एवं आस-पास के क्षेत्रों के प्रतिभावान कलाकारों को प्राथमिकता दी जायेगी. निर्देशक संजीव सुमन ने बताया कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन कार्य अपने अंतिम चरण में है. फिल्म की तकनीकी टीम ने बताया कि शूटिंग भागलपुर और आस-पास के खूबसूरत लोकेशंस पर की जाएगी, ताकि अंग क्षेत्र की संस्कृति और दृश्यता को भी प्रमोट किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >