Bhagalpur news सभी छोड़ गये, जलभरी को मामी ने रखने से किया इंकार

तीन साल की बच्ची को उसकी मामी लेकर थाना पहुंची और उस बच्ची को रखने से इंकार कर रही है.

तीन साल की बच्ची को उसकी मामी लेकर थाना पहुंची और उस बच्ची को रखने से इंकार कर रही है. सोमवार को एक महिला तीन साल की बच्ची जलभरी कुमारी को लेकर थाना पहुंची. महिला कोई और नहीं बच्ची की संगी मामी थी. थाना पहुंची महिला ने कहा कि सर मुझे तीन बेटी एक बेटा है. इस बच्ची की परवरिश नहीं कर पाउंगी. सोमवार को बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बल्लीकित्ता गांव के गंगा साह की पत्नी नीरा देवी बच्ची जलभरी कुमारी को लेकर सुलतानगंज थाना पहुंची. महिला ने बताया कि बच्ची की मां खुशबू कुमारी की शादी सुलतानगंज के आदर्शनगर मोहल्ले में पांच साल पूर्व हुई थी. खुशबू को एक तीन साल की बेटी और दो साल का एक बेटा है. दंपती विवाद में तीन माह पूर्व खुशबू के पति ने गला दबाकर हत्या कर दी. खुशबू के भाई गंगा साह ने पति पर हत्या करने का आरोप लगा सुलतानगंज थाने में केस दर्ज कराया. केस दर्ज होने के बाद खुशबू का पति फरार है. हत्या के बाद पति ने दो साल के बेटा को लेकर पोस्टमार्टम हाउस से फरार हो गया है. तभी से बच्ची तीन माह से मामी के साथ ननिहाल में रह रही है.

बच्ची की मामी ने बताया कि उसके खुद चार बच्चे हैं. पति बाहर कमाते है, खुद गांव घर मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं. ऐसे में जलभरी कुमारी को रखना संभव नहीं है. जब काम करने घर से बहार जाती है, तो बच्ची घर से भाग जाती है. बार बार डर बना रहता है अगर कही बच्ची गुम हो जायेगी तो बच्ची का पिता झूठे केस में फंसा देगा. बच्ची के पिता पर मामा ने हत्या का केस दर्ज कराया है. बच्ची को पुलिस के हवाले कर वह छुटकारा पाना चाहती है.

जब बच्ची का साथ छोड़ने का निर्णय अपनों ले लिया, तो गांव के आसपास लोगों ने मानवता दिखाने का प्रयास किया. सामाजिक स्तर पर भी इसका पहल किया गया, लेकिन ममता के आगे कानून भारी पड़ा. बच्ची को कानूनी तौर पर ही दूसरे हाथों दिया जा सकता है.

अनाथालय भेजना पुलिस की मजबूरी

थाना पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता पर हत्या करने का मामला दर्ज है. वह फरार है. बच्ची को लेकर मामी थाना आयी थी. अगर महिला बच्ची को रखने से इंकार करती है, तो कानूनी प्रक्रिया के तहत सीडब्ल्यूसी में भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >