प्रतिमा विसर्जन को लेकर घंटों गुल रही बिजली, उपभोक्ता रहे परेशान

पूरे शहर में शुक्रवार को बिजली संकट गहराया रहा. इसके कारण लोग गर्मी से परेशान रहे. दरअसल, बिजली की कटौती प्रतिमा विसर्जन को लेकर की गयी थी.

वरीय संवाददाता, भागलपुर

पूरे शहर में शुक्रवार को बिजली संकट गहराया रहा. इसके कारण लोग गर्मी से परेशान रहे. दरअसल, बिजली की कटौती प्रतिमा विसर्जन को लेकर की गयी थी. इसपर लोगों ने पूर्व में सूचना जारी नहीं करने पर आक्रोश भी व्यक्त किया. शहरवासियों का कहना था कि इस भीषण गर्मी में बिजली नहीं कटनी चाहिए लेकिन, कई दिनों से लगातार बिजली कटौती जारी है. दक्षिणी क्षेत्र में जहां सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर के तीन बजे तक बिजली गुल रही. वहीं, बरारी फीडर शाम चार बजे से बंद रहा. बरहपुरा फीडर दोपहर के 3.30 बजे से, आदमपुर फीडर 3.40 बजे और मायागंज फीडर शाम 4.30 बजे से देर शाम तक बंद रहा. जवारीपुर के लोगों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप रही. इससे गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा. उर्दू बाजार स्थित मेस संचालक ने बताया कि दिनभर बिजली आती-जाती रही. दोपहर करीब एक बजे शहर के मुख्य बाजार दवापट्टी, लहेरीटोला, कोतवाली, सराय सहित कई इलाके में घंटों बिजली आपूर्ति थप रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >