रेलवे ट्रैक पार करते 60 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत

Bhagalpur News : भागलपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं. घर से सामान्य दिन की तरह निकले 60 वर्षीय बुजुर्ग की रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट :

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र स्थित चौधरीडीह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय अरुण सिंह की मौत हो गई. मृतक कमल नगर कॉलोनी के निवासी थे और बोकारो स्टील फैक्ट्री से सेवानिवृत्त होने के बाद भागलपुर में रह रहे थे. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

नाश्ता कर घर से निकले, फिर नहीं लौटे

परिजनों के अनुसार, अरुण सिंह रविवार सुबह घर में नाश्ता करने के बाद बाहर निकले थे. इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.

मौके पर पहुंची पुलिस, कराया पोस्टमार्टम

सूचना मिलने के बाद बबरगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. हादसे के बाद मृतक के परिवार में गहरा सदमा है. स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताया है.

रेलवे ट्रैक पार करने में बरतें सावधानी

स्थानीय लोगों ने कहा कि रेलवे ट्रैक पार करते समय थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है. लोगों से अधिकृत फुटओवर ब्रिज और रेलवे फाटक का इस्तेमाल करने की अपील की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >