अवैध रूप से बालू ढो रहे ओवरलोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नवगछिया नगर परिसर स्थित चैती दुर्गा स्थान के स्व हरी प्रसाद भगत के पुत्र शालीग्राम भगत (90) के रूप में हुई है. शालीग्राम भगत अपने पोते यस भगत के साथ चार्जेबल स्कूटी से श्रीपुर इलाके में खेत देखने गये थे. खेत से लौटने के दौरान मछली हाट के समीप तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी. हादसे में शालीग्राम भगत गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि पोते को हल्की चोट आयी है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शालीग्राम भगत को मृत घोषित कर दिया. यस भगत का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया. शालीग्राम भगत अपने पीछे दो पुत्र अजय कुमार भगत, दीपक कुमार भगत और एक पुत्री रोजी को छोड़ गये हैं. घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जतायी है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नवगछिया क्षेत्र में कोसी नदी किनारे अवैध रूप से बालू खनन धड़ल्ले से जारी है और ओवरलोड ट्रैक्टर तेज रफ्तार बाजार और आबादी वाले क्षेत्रों से गुजरते हैं, जिससे आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित ट्रैक्टर चालक की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है.
Bhagalpur news ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध की मौत
अवैध रूप से बालू ढो रहे ओवरलोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी.

Bhagalpur news ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध की मौत