जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण कटाव की आशंका से तटवर्ती गांवों के लोग दहशत में

जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण कटाव की आशंका से तटवर्ती गांवों के लोग दहशत में

भागलपुर: इस्माइलपुर-बिंद टोली के बीच प्रति घंटा एक सेंटीमीटर की दर से जलस्तर में वृद्धि हो रही है. शुक्रवार की शाम गंगा का जलस्तर 28.47 मीटर हो गया. जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण कटाव की आशंका से तटवर्ती गांवों के लोग दहशत में हैं. स्पर संख्या पांच से सात की डाउनस्ट्रीम तक सुरक्षात्मक बांध के करीब गंगा आ गयी है.

जल संसाधन विभाग ने भी स्पर संख्या पांच, छह, छह एन, सात व नौ को संवेदनशील घोषित किया है. मुख्य अभियंता ई शशिशेखर पांडे व कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार ने विभिन्न स्परों का निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश दिये. जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गंगा का न्यूनतम जलस्तर 24.00 मीटर, चेतावनी का जलस्तर 30.60, खतरे का निशान 31.60 व अधिकतम जलस्तर 33.43 है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >