Bhagalpur news दलित टोला में पेयजल संकट, दो साल से बंद है हर घर नल का जल

प्रखंड के फाजिलपुर सकरामा पंचायत के वार्ड एक दलित टोला में इस उमस भारी गर्मी में पानी के लिए हाहाकार मचा है.

बिहार सरकार महादलित का हर क्षेत्र में विकास के लिए डॉ भीम राव आंबेडकर समग्र सेवा अभियान से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर लगा रही है. वही प्रखंड के फाजिलपुर सकरामा पंचायत के वार्ड एक दलित टोला में इस उमस भारी गर्मी में पानी के लिए हाहाकार मचा है. पिछले दो साल से हर घर नल का जल योजना पूरी तरह दम तोड़ चुकी है. नल जल योजना के तहत लगाये नल पिछले दो वर्षो से सूखे पड़े हैं, जिससे ढाई सौ महा दलित परिवारों को भारी जल संकट का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण महिला संगीता देवी, रेखा देवी व बीणा देवी ने कहा कि टोले में बूंद-बूंद पानी के लिए हाहाकार मचा है. छोटे-छोटे बच्चों को गंदे कपड़े पहनकर बिना स्नान किये स्कूल जाना पड़ता है. बच्चों को इस तपती धूप में दूर-दराज के हैंडपंप व कुआं से पानी लाने के लिए भेजना पड़ रहा है, जो उनकी पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों पर असर पड़ रहा है. हाल में ही महादलित विकास के शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग के अधिकारी को समस्याओं से अवगत कराया. बीडीओ के नाम आवेदन भी लिया गया, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है. पीएचईडी विभाग के जेई से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ.

जाम से लोग परेशान, वैकल्पिक मार्ग सहारा

सुलतानगंज शहर में जाम से लोग परेशान हैं. शुक्रवार को रह-रहकर जाम से भीषण गर्मी में यात्री व आमलोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. अपर रोड में नाला निर्माण कार्य से वाहनों की आवाजाही बंद रहने से अन्य सड़क पर वाहन का लोड अधिक हो गया है. सड़क संकीर्ण होने से जाम की समस्या उत्पन्न होती है. बाइक व वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग गली से गंतव्य की ओर जाते है, जिससे गली में दिन भर वाहनों के हार्न व आवाजाही से लोग परेशान है. शहर में जाम की समस्या से निजात की मांग लोगो ने की.

घर में लगी आग

सुलतानगंज नप क्षेत्र के वार्ड चार में शुक्रवार को खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर के लिंकेज से आग लग गयी. नाई टोला के बह्मदेव ठाकुर के घर आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया. पार्षद विभूति कुमार विकल ने बताया कि आग की जानकारी पर अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा,तब तक आग पर काबू पा लिया गया था. आग से अधिक नुकसान नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >