भागलपुर : बौंसी रेल पुल पर आरओबी निर्माण के लिए ड्राइंग को मिली मंजूरी, सब स्ट्रक्चर का काम शुरू

भागलपुर में बौंसी रेल पुल संख्या-2 पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति सामने आयी है. रेलवे की ओर से जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग (जीएडी) को मंजूरी मिली है.

भागलपुर से ब्रजेश नंदन माधुर्य भागलपुर से गोराडीह जाने वाले मुख्य मार्ग पर शीतला स्थान चौक से कुछ दूर स्थित बौंसी रेल पुल संख्या-2 पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति सामने आयी है. रेलवे की ओर से जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग (जीएडी) को मंजूरी मिली है. इसके बाद अब परियोजना के आगे बढ़ने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. इससे पहले इस आरओबी के लिए आवश्यक बेयरिंग लोड का कैलकुलेशन पूर्वी रेलवे, कोलकाता के चीफ ब्रिज इंजीनियर (सीबीइ) द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है. दोनों प्रमुख तकनीकी मंजूरियों के बाद अब निर्माण कार्य में किसी तरह की अड़चन नहीं रह गयी है. इस आरओबी के निर्माण से कनेक्टिविटी सुधरेगी. वर्तमान में अंडरपास है, जिससे वाहनों का गुजरना होता है. अंडरपास संकरा रहने से अक्सर जाम की स्थिति बनती है. इससे अब छुटकारा मिलने की पूरी उम्मीद है, साथ ही भागलपुर-गोराडीह मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा. कुल मिलाकर तकनीकी स्वीकृतियों के बाद अब बौंसी रेल पुल संख्या-2 पर आरओबी निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है. तकनीकी मंजूरी से परियोजना को मिली गति रेलवे से मिली इन स्वीकृतियों के बाद आरओबी निर्माण कार्य में तेजी देखी जा रही है. इंजीनियरिंग टीम के अनुसार अब सभी तकनीकी बाधाएं समाप्त हो चुकी हैं, जिससे कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है. पाइलिंग और इलेक्ट्रिकल कार्य जारी निर्माण स्थल पर पाइलिंग का काम लगातार प्रगति पर है. इसके साथ ही इलेक्ट्रिकल यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है, ताकि संरचना निर्माण के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आये. संबंधित विभागों की टीम समन्वय के साथ काम कर रही है. सुपर स्ट्रक्चर का कार्य शुरू आरओबी परियोजना के अंतर्गत अब सुपर स्ट्रक्चर निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. पुल निर्माण निगम के अनुसार सभी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से चल रही हैं और कार्य प्रगतिशील है. महत्वपूर्ण बातें लंबाई और चौड़ाई: कुल लंबाई 713.8 मीटर और चौड़ाई 13 मीटर होगी. अप्रोच रोड: गोराडीह की ओर 180 मीटर और मिरजानहाट की ओर 175 मीटर लंबी अप्रोच रोड बनेगी. फायदा: यह पुल मिरजानहाट शीतला स्थान से भीखनपुर गुमटी नंबर 3 (भोलानाथ पुल) से जुड़कर, गोराडीह से कचहरी चौक के बीच जाम से राहत दिलायेगा. सुविधा: पुल के दोनों ओर एक-एक मीटर का फुटपाथ होगा. 125.86 करोड़ से बन रहा आरओबी, 2027 तक होगा पूरा आरओबी का निार्मण करीब 125.86 करोड़ से हो रहा है. इसके निर्माण का लक्ष्य वर्ष 2027 निर्धारित किया गया है. आरओबी बन जाने के बाद रोजाना 10-12 हजार वाहनों का आवागमन सुगम होगा. यह पुल मिरजानहाट शीतला स्थान से भीखनपुर गुमटी नंबर तीन के बीच बन रहे भोलानाथ आरओबी से जुड़ा होगा. इससे कचहरी चौक से भोलानाथ आरओबी होते हुए बाइपास तक सीधे वाहन पहुंच सकेंगे. इस परियोजना से न केवल शहर और दक्षिणी इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि आवागमन भी अधिक सुविधाजनक और समय की बचत करने वाला होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >