Bhagalpur. भागलपुर की कुछ जरूरी खबरें, जो जानना है जरूरी

शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी विद्यालयों की डिजिटल मॉनिटरिंग गुरुवार से शुरू हो गयी. अब विद्यालयों का निरीक्षण बेस्ट प्लस मोबाइल एप के माध्यम से होने लगा है.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट : शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी विद्यालयों की डिजिटल मॉनिटरिंग गुरुवार से शुरू हो गयी. अब विद्यालयों का निरीक्षण बेस्ट प्लस मोबाइल एप के माध्यम से होने लगा है. इसमें निरीक्षण रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करनी होगी. डीईओ राज कुमार शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की मौजूदगी, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, स्कूल खुलने और बंद होने के समय समेत आधारभूत सुविधाओं की जांच की जाएगी. शिक्षा विभाग के पूर्व अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है.

22 मई तक बिजली उपभोक्ताओं की ऑनलाइन सेवाएं बंद

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. एनबीपीडीसीएल और एसबीपीडीसीएल में नए बिलिंग सॉफ्टवेयर के माइग्रेशन कार्य के कारण 22 मई सुबह 8 बजे तक बिजली से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. इस दौरान बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड रिचार्ज, नया कनेक्शन, लोड और नाम परिवर्तन समेत अन्य ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से समय रहते जरूरी भुगतान और रिचार्ज करने की अपील की है. हालांकि बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी.

सबौर ग्रिड में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगी बिजली

सबौर ग्रिड सुबह 10 बजे तक बंद रहेगा. ग्रिड कैंपस में इंडोर सिस्टम है उसका मेंटेनेंस कार्य होगा. इसके चलते मेडिकल कॉलेज व टीटीसी उपकेंद्र की बिजली बंद रहेगी. टीटीसी से बाजार क्षेत्र और मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र से एसएम कॉलेज का इलाका प्रभावित रहेगा. असिस्टेंट इंजीनियर प्रणव मिश्रा ने बताया कि कोशिश रहेगी कि कहीं से बिजली लेकर रोटेशन पर आपूर्ति करेंगे.

लोहिया पुल की भी होगी जांच, अभियंताओं ने शुरू की तैयारी

बिहार में पुल-पुलियों की सफाई और एक्सपेंशन जॉइंट मेंटेनेंस अभियान शुरू हो गया है. इसी क्रम में भागलपुर के लोहिया पुल की भी जांच और सफाई होगी. पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पुल का ऊपरी हिस्सा फिलहाल सुरक्षित है. पुल के नीचे से अतिक्रमण हटने के बाद पीलरों और एक्सपेंशन जॉइंट की बारीकी से जांच की जायेगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर मेंटेनेंस कार्य शुरू होगा. जिला प्रशासन ने पुल के नीचे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है. अन्य पुलों की भी समीक्षा की जा रही है और जल्द विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev kumar jha

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >