bhagalpur news. हवाई अड्डा परिसर और आसपास क्षेत्रों की सफाई के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भागलपुर दौरे को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भागलपुर दौरे को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. हवाई अड्डा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, विधि-व्यवस्था और आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में 29 अक्तूबर को हुई बैठक के बाद नगर आयुक्त ने संबंधित आदेश जारी किया. इसके तहत सभी जोनल प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है. कहा गया है कि सड़कों या सार्वजनिक स्थलों पर कहीं भी कचरा दिखने पर तत्काल संबंधित एजेंसी से सफाई करवायेंगे और कार्य के पहले व बाद फोटो अनिवार्य रूप से व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा करेंगे. नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने सौंपे गये क्षेत्रों में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और समग्र तैयारियों की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >