Bhagalpur news कट्टा सटा पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग, नामजद केस दर्ज

सुलतानगंज शिवनंदनपुर में हथियार दिखा कर रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है.

सुलतानगंज शिवनंदनपुर में हथियार दिखा कर रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. छोटू कुमार बिंद ने नामजद केस दर्ज कराया है. दर्ज मामले में बताया कि घर से सुलतानगंज बाजार जा रहे थे. रेलवे ओवरब्रिज पर बाइक सवार दो युवक रोक कर कमर से कट्टा निकाल तान दिया. गाली गलौज कर बोले नौ मई तक पांच लाख रुपये रंगदारी दो, नहीं तो पूरे परिवार को मार देंगे. इन दोनों के अलावा दूसरे बाइक पर उक व्यक्ति था, जिसे पहचान नहीं पाये. थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी

सुलतानगंज रेफरल अस्पताल में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में जख्मी का इलाज हुआ. अकबरनगर थाना क्षेत्र भवनाथपुर के समीप एक ट्रैक्टर के धक्का से बाइक चालक व सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. खगड़िया, महेशखुट के जख्मी बाइक चालक सुधांशु कुमार व सहयोगी का प्राथमिक इलाज किया गया. जख्मी बाइक चालक को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. दूसरी घटना अबजूगंज की है,जहां टोटो के धक्का से शाहाबाद के रमेश कुमार जख्मी हो गया. जख्मी का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया.

पंचायत सचिवों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

नौ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर रह रहे पंचायत सचिवों ने मंगलवार को नाथनगर विधायक अली अशरफ सिद्दीकी से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. नौ सूत्री मांगों में स्थानांतरण एवं पदस्थापन नियमावली बनाने, ग्रेड पे 2800 करने, बीपीआरओ पद पर प्रोन्नति देने, सेवा संपुष्टि करने, यात्रा भत्ता 2000 देने, प्रोन्नति के लिए पद चिन्हित करने, एसीपी, एमएसीपी का लाभ देने, जांच के नाम पर प्रताड़ना बंद करने व अभिकर्ता कार्य से मुक्त करने की मांग शामिल है. ज्ञापन सौंपने के बाद विधायक ने कहा कि उसकी मांगों को विधानसभा के आगामी सत्र में उठायेंगे. विधायक से मिलने वालों में समरजीत ठाकुर, रूपेश शर्मा, बिहारी नटवर लाल, अमन आदर्श, संजय कुमार, सन्नी कुमार, ललन कुमार साह, मनीष कुमार, पुरुषोत्तम कुमार सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >