bhagalpur news. ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी की मौत

लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिच्छो गांव के पास बायपास सड़क पर ट्रक की चपेट में आने से निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी की मौत हो गयी

भागलपुर.

लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिच्छो गांव के पास बायपास सड़क पर ट्रक की चपेट में आने से निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी की मौत हो गयी. घटना शनिवार की सुबह 9.30 बजे की है. मृतक की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बदरपुर गनौरा वार्ड पांच निवासी हमेंद्र मंडल के 26 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ सन्नी के रूप में हुई. घटना के बाद युवक को स्थानीय लोगों ने जेएलएनएमसीएच मायागंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है. इधर, स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. घटना के संदर्भ में जानकारी मिली कि युवक जीरोमाइल स्थित एक फाइनेंस कंपनी का कर्मी था. लोन पर लिये वाहन का किस्त जमा करने वाले मालिक के वाहनों को चिह्नित कर कंपनी को सूचना देने का काम करता था. शनिवार की सुबह 9.30 बजे वह गोराडीह की ओर से जीरोमाइल की ओर बाइक से जा रहा था. इसी दौरान एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के क्रम में वह ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आ गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया. इधर, परिजनों ने बताया कि सनी रोज की तरह से घर से काम पर निकला था, लेकिन घर से निकलने के कुछ दे बाद ही सड़क हादसे का शिकार हो जाने की सूचना मिली. युवक अविवाहित, उसके मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में है. घटना के करीब आधे घंटे तक बायपास सड़क पर यातायात प्रभावित रहा. शव को अस्पताल भेजने के बाद ही स्थिति सामान्य हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >