आसमान में काले बादल, गरज भी खूब... फिर भी बारिश नहीं, उमस भरी गर्मी से परेशान भागलपुरवासी

भागलपुर में इन दिनों काले बादलों के बावजूद बारिश नहीं होने से लोग तेज गर्मी और उमस से बेहाल हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान भी फेल साबित हो रहे हैं. बिजली की आंख-मिचौली ने परेशानी को और बढ़ा दिया है.

भागलपुर : आसमान में काले बादल छा रहे हैं, बादलों की गरज भी सुनाई दे रही है, लेकिन बारिश का इंतजार खत्म नहीं हो रहा. पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने और तेज धूप के कारण भागलपुर में गर्मी बढ़ गई है. सुबह से ही तेज धूप के साथ उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है.

मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई जा रही है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार भी जिले में बारिश होने के आसार हैं. इसके बावजूद कई इलाकों में बादल छाने और गरज के बाद भी बारिश नहीं हो रही है. इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है.

बादल देखकर बारिश का इंतजार, लेकिन खाली रह जा रहा आसमान

दिन में कई बार आसमान में काले बादल छाने से लोगों को बारिश की उम्मीद बंधती है. बादलों की गरज के बाद लोग बारिश का इंतजार करते हैं, लेकिन बादल बिना बरसे ही निकल जा रहे हैं. वहीं, बारिश नहीं होने के बाद धूप निकलते ही उमस और गर्मी फिर बढ़ जा रही है.

बिजली भी कर रही लुकाछिपी

गर्मी और उमस के बीच बिजली की आंख-मिचौली ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. कई इलाकों में बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी है. लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को एक ओर मौसम से राहत नहीं मिल रही, वहीं दूसरी ओर बिजली की अनियमितता भी परेशानी बढ़ा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ललित किशोर मिश्र

ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >