Bhagalpur News: घोघा में दंगल : हरियाणा के कृष्णानंद बने विजेता

सरस्वती नाट्यकला मंदिर के प्रांगण में तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में हरियाणा के कृष्णानंद पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाई और चैंपियन ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया

प्रतिनिधि, घोघा

सरस्वती नाट्यकला मंदिर के प्रांगण में तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में हरियाणा के कृष्णानंद पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाई और चैंपियन ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया. दूसरे स्थान पर गोड्डा के हारूण पहलवान व तीसरे स्थान पर पंजाब के तुषार रहे. भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल ने प्रथम विजेता को 12100 रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया. दूसरे विजेता को 8100 रुपये व ट्राॅफी अरुण मंडल व श्याम यादव ने दिया. तीसरे विजेता को पंजाब के तुषार पहलवान को पूर्व जिला परिषद राजकुमार मंडल द्वारा 6100 रुपये व ट्राफी दिया. मेला अध्यक्ष ब्रह्म नारायण दूबे, उद्घोषक अजीत कुमार, बबलू यादव निर्णायक मंडली पंकज दूबे, मेला कमेटी में प्रताप यादव नीरज दूबे, संजय यादव, राकेश चौधरी, बिक्की अवस्थी, पंकज यादव अपने दायित्वों का निर्वहन किया.

पीरपैंती में कुश्ती: बनारस के अमित पहलवान रहा प्रथम

पीरपैंती.

परशुरामपुर में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रामविलास पासवान, जिप उपाध्यक्ष पप्पू यादव एवं मुखिया पवन यादव ने संयुक्त रूप से फाइनल मैच का उद्घाटन किए. वहीं फाइनल मुकाबला में बनारस के अमित कुमार यादव ने प्रथम स्थान पाकर 2100 रुपए के साथ अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं, दूसरे स्थान पर मिथिलेश कुमार, तीसरे स्थान ब्रजेश कुमार व मनीष बिहारी चौथे स्थान पर रहे. रेफरी के रूप दिलीप कुमार,शंभू व प्रमोद ने भूमिका निभाए. मौके पर मंच पर पूर्व विधायक रामविलास पासवान,पप्पू यादव, जनार्दन आजाद, पवन यादव, कुंदन यादव, मुरली यादव, राकेश यादव, ओमप्रकाश पंडित, चंदन कुमार गहलौत सहित अन्य लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >