Bhagalpur news विष्णु महायज्ञ में आस्था का जनसैलाब उमड़ा

कथावाचक पंडित रामावतार राजगुरु ने कहा कि मनुष्य भगवान का नियमित स्मरण करे तो उन्हें मोक्ष की प्राप्ति अवश्य होगी

बिहपुर प्रखंड के सोनबर्षा रामनगर में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर रविवार को बिहपुर आसपास के इलाके से आस्था का जनसैलाब उमड़ने लगा है. महायज्ञ के छठे दिन आयोजनकर्ता ने बताया कि मुख्य आचार्य डाॅ रतीश चंद्र झा की उपस्थिति में 21 विद्वान व प्रकांड पंडितों ने मुख्य महायज्ञ मंडप में हवन, पूजन व वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है. रविवार को भी अयोध्या से पधारी कथा वाचिका प्रेमासखी व कथावाचक पधारे सतानंद महाराज के प्रवचन का श्रद्धालुओं अमृतपान किया. आयोजनकर्ता ने बताया कि रासलीला व कथा वाचिका प्रेमासखी व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक प्रयागराज से पधारे सतानंद महाराज का प्रवचन 12 फरवरी तक अपराह्न चार से शाम सात बजे तक होगा. रोजाना भजन व रात नौ से 12 बजे तक रोजाना रासलीला हो रहा है. महायज्ञ मंडप परिक्रमा के लिए श्रद्धालु का हुजूम उमड़ने लगा है. 12 फरवरी तक चलने वाला अखंड रामधुन जारी है. संयोजन में कमेटी व पुलिस प्रशासन के अलावा पूरा गांव जुटा है. महायज्ञ के दौरान सुरक्षा पूरी तरह से चाक-चौबंद है. लोग यहां मेले में तारामांची झूला, मौत का कुंआ, सर्कस, ब्रेक डांस झूला, जादू आदि खेलों का भरपूर आनंद ले रहे हैं. महायज्ञ को लेकर यहां लगा मेला भी परवान पर है. रविवार को केआरपी जिज्ञाधर जिग्र, शिक्षा स्वयं सेवक नागेश्वर रजक व रंजीत रजक के साथ महायज्ञ में पूजन व दर्शन को पहुंचे. भागलपुर के अलावा अन्य कई जिलों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.

मनुष्य भगवान का स्मरण करे, मोक्ष की होगी प्राप्ति

शाहकुंड सरौनी पंचायत के बकचप्पर गांव में भागवत कथा में कथावाचक पंडित रामावतार राजगुरु ने कहा कि मनुष्य भगवान का नियमित स्मरण करे तो उन्हें मोक्ष की प्राप्ति अवश्य होगी. भगवान की भक्ति से मनुष्य को सुख शांति और संपदा की प्राप्ति होती हैं. मनुष्य को समय निकालकर भक्ति अवश्य करनी चाहिए. उन्होंने राजा परीक्षित और सुखदेव जी पर विस्तार से प्रकाश डाला. मंच संचालन अनितेश कश्यप ने किया. कथा को सफल बनाने में ग्रामीण जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >