Bhagalpur news श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुलतानगंज ग्राम पंचायत मिरहट्टी में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.

सुलतानगंज ग्राम पंचायत मिरहट्टी में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. कथा सुनने आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. कथा वाचन के लिए वृंदावन से पधारीं कथा वाचिका साध्वी निशा भारद्वाज के प्रवचन से श्रद्धालु भक्ति में ओत-प्रोत नजर आ रहे हैं. उनके प्रवचन और भक्ति संगीत ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया है. भक्ति गीतों और संगीतमय कथा में श्रोतभक्ति की गंगा में डुबकी लगाते दिख रहे हैं. आयोजन स्थल पर पूरे दिन धार्मिक माहौल बना हुआ है और कथा के प्रति लोगों में उत्साह देखा जा रहा है.

फोरलेन पर डिवाइडर से टकरायी बाइक, दो युवक घायल

सुलतानगंज नारायणपुर के समीप फोरलेन पर एक तेज रफ्तार बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे बाइक चालक व सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयी. सूचना पर पहुंची 112 टीम ने दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुलतानगंज पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों की पहचान बादल कुमार मंडल व रामू कुमार दास दोनों ग्राम बटेश्वर नगर, शंभुगंज, बांका के रूप में हुई है. घायलों ने बताया कि वह आवश्यक कार्य से घर से भागलपुर जा रहे थे. इस दौरान फोरलेन पर बाइक तेज गति में होने से संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे डिवाइडर से टकरा दोनों सड़क पर गिर पड़े.

आपसी विवाद में रोड़ेबाजी, मां-बेटी घायल

सुलतानगंज दिलगौरी वार्ड 12 में आपसी विवाद में रोड़ेबाजी में मां-बेटी घायल हो गयी. घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां सरिता कुमारी(40) व उनकी पुत्री का प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सकों ने पुत्री की हालत को देख बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. घायल महिला ने घटना में शामिल आरोपितों के नाम पुलिस को बतायी है. थाना में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >