Bhagalpur News: अपराधियों ने घर में घुसकर किया घायल, पुलिस जांच को पहुंची

पीरपैंती थाना क्षेत्र के पथलखान गांव निवासी रिपुंजय तिवारी ने पीरपैंती थाना में आवेदन देकर तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ सनहा दर्ज करने का आग्रह किया है.

पीरपैंती.

पीरपैंती थाना क्षेत्र के पथलखान गांव निवासी रिपुंजय तिवारी ने पीरपैंती थाना में आवेदन देकर तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ सनहा दर्ज करने का आग्रह किया है. दिये आवेद में बताया है कि गुरुवार देर रात उनके घर के बाहरी परिसर स्थित दरवाजे में घुसकर तीन अज्ञात के द्वारा किसी बड़े घटना को अंजाम देने की कोशिश की गयी. इस दौरान मेरी निंद खुली तो उसमें से एक ने रड से हमल कर घायल कर दिया.

शुक्रवार की सुबह परिजनों के द्वारा रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया. सांसद प्रतिनिधि झुंपा सिंह, पुन्नू सिंह, हृदेश यादव आदि ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >