भागलपुर कैंप जेल के कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए ठीक

भागलपुर कैंप जेल के कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए ठीक

भागलपुर: दो सप्ताह पूर्व भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा (कैंप जेल) में कोरोना वायरस से हुई बंदियों की मौत के बाद कई बंदियों की कोरोना जांच करायी गयी थी. उनमें से दो बंदी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे.

दो सप्ताह तक जेल के भीतर ही चले इलाज और आइसोलेशन के बाद गुरुवार को दोनों ही कोरोना पॉजिटिव बंदी की दोबारा कोरोना जांच करायी गयी, जिसमें दोनों ही बंदी कोरोना निगेटिव पाये गये.

जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जिन बंदियों में भी कोरोना वायरस के लक्षण होंगे उन्हें फौरान आइसोलेट कर जेल के भीतर ही उनकी कोरोना जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >