Bhagalpur news घोघा रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

घोघा मालदा मंडल के आह्वान पर स्वयं सेवी संस्था संजीवनी गंगा ने घोघा रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत दो पौधे लगायें.

घोघा मालदा मंडल के आह्वान पर स्वयं सेवी संस्था संजीवनी गंगा ने घोघा रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत दो पौधे लगायें. दो मई से यह अभियान पांच जून तक निरंतर चलता रहेगा. सचिव मो अयाज, कार्यकारी अध्यक्ष अनुरंजित कुमार ने रेल यात्रियों से स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने, ओवर फूट ब्रिज का प्रयोग करने, नल को खुला नहीं छोड़ने की अपील की. संस्था की ओर से स्टेशन परिसर क्षेत्र में पौधरोपण किया गया. रेल यात्रियों ने स्टेशन को स्वच्छ सुंदर बनाये रखने में आवश्यक सुझाव देकर गंदगी नहीं फैलाने का संकल्प लिया. मौके पर स्टेशन प्रबंध रंजन कुमार झा, व अन्य कर्मचारी के साथ नागेश्वर मंडल, उमेश यादव, मनोज यादव, संतोष कुमार, लक्ष्मण कुमार, राजकुमार रजक उपस्थित थे.

हाइवा के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आमापुर पकड़तल्ला में एनएच-80 पर रविवार की सुबह एक अनियंत्रित हाइवा के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध की उपचार के क्रम में मौत हो गयी है. मृतक की पहचान एकचारी गांव के स्व शिवचरण मंडल का पुत्र रामकिशुन मंडल(60) के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची रसलपुर थाना की 112 की टीम गंभीर रूप से घायल को बेहोशी की अवस्था में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के क्रम में मौत हो गयी. रसलपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि रामकिशुन मंडल अपने घर में तैयार अगरबत्ती प्रतिदिन की भांति सुबह 5:00 बजे घर से साइकिल पर लेकर बेचने कहलगांव जा रहे थे. आमापुर पकड़तल्ला के पास अनियंत्रित ऐश लोड हाइवा ने पीछे से धक्का मार कर भाग गया. आस-पास के लोगों ने सड़क पर गिरा घायल गंभीर देख कर 112 की टीम को फोन पर सूचना दी. रामकिशुन मंडल को एक बेटा और एक बेटी है. पुत्र किशनगंज में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है. पुत्री की शादी हो गयी है. स्वनिर्मित स्वावलंबी होकर अगरबत्ती बना व बेच कर रामकिशुन मंडल अपना खर्च वहन करता था. पोस्टमार्टम के बाद घर पर शव पहुंचते ही पुत्र-पुत्री समेत परिजनों का रो-रो कर हालत गंभीर है. देर शाम शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >