bhagalpur news. भागलपुर में आज से शुरू होगी जनगणना, एक मई तक चलेगी स्व-गणना प्रक्रिया

आगामी जनगणना 2027 की शुरूआत 17 अप्रैल से होगी. यह एक मई तक चलेगी, जिसमें नागरिक घर बैठे ही अपने परिवार और आवास से जुड़ा डेटा दर्ज कर सकेंगे.

आगामी जनगणना 2027 की शुरूआत 17 अप्रैल से होगी. यह एक मई तक चलेगी, जिसमें नागरिक घर बैठे ही अपने परिवार और आवास से जुड़ा डेटा दर्ज कर सकेंगे. यानी, लोगों को खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का मौका दिया जायेगा. यह बातें डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने समीक्षा भवन में संवाददाता सम्मेलन कर दी. इस दौरान जनगणना प्रक्रिया, ऑनलाइन व्यवस्था और स्व-गणना प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गयी. डीएम ने बताया कि मकानों के सूचीकरण एवं गणना का कार्य प्रारंभ किया जायेगा. यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी, जिससे पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित की जा सकेगी. इस मौके पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी लखीराम मुर्मू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. इस पोर्ट पर दर्ज कर सकेंगे डिटेल्स डीएम ने बताया कि नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इसके तहत नागरिक http://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर राज्य चयन, कैप्चा वेरिफिकेशन के बाद अपने परिवार एवं मकान से संबंधित विवरण दर्ज कर सकेंगे. डिटेल्स भरने के बाद मिलेगा यूनिट आइडी, संभाल कर रखना जरूरी स्व-गणना के लिए नागरिकों को नाम, मोबाइल नंबर और भाषा चयन के बाद ओटीपी सत्यापन करना होगा. इसके बाद जिला चयन और नजदीकी स्थान चिन्हित करने के बाद 33 प्रकार के प्रश्नों के उत्तर विकल्पों के माध्यम से भरने होंगे. अंतिम सबमिशन से पहले जानकारी में संशोधन संभव रहेगा. सबमिट करने के बाद यूनिक आइडी जनरेट होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा. 2 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक डीएम ने बताया कि 2 मई से प्रगणक घर-घर जाकर उसी यूनिक आइडी के माध्यम से डेटा का सत्यापन करेंगे और आवश्यक सुधार के बाद अंतिम रूप से डेटा को फाइनल करेंगे. उन्होंने कहा कि सभी सरकारी पदाधिकारी और कर्मियों को 17 और 18 अप्रैल के बीच अपनी स्व-गणना अनिवार्य रूप से पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >