bhagalpur news. जिले के 18 केंद्रों पर सीएटी परीक्षा संपन्न

जिले के 18 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार कंबाइंड इंट्रेंस कंपीटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (बीसीईसीई) के बैनर तले रविवार को आइटीआइ कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी) परीक्षा हुई

जिले के 18 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार कंबाइंड इंट्रेंस कंपीटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (बीसीईसीई) के बैनर तले रविवार को आइटीआइ कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी) परीक्षा हुई. परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1.15 बजे तक चली. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर 30 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया गया. निर्धारित समय के बाद केंद्रों का प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया. जिले भर में सभी केंद्रों पर करीब 6500 से अधिक परीक्षार्थी का सेंटर बनाया गया था. उत्तीर्ण छात्रों का नामांकन आइटीआइ के डिप्लोमा कोर्स में लिया जायेगा.

परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था की गयी थी. केंद्रों पर प्रवेश करने वाले परीक्षार्थियों का वीडियोग्राफी की जा रही थी. इसके अलावा सभी केंद्रों पर जैमर लगाया गया था. परीक्षार्थियों की हाजिरी बायोमेट्रिक से ली गयी. तस्वीर से उनका चेहरा मिलान किया गया. सीएटी से जारी निर्देशानुसार केंद्रों पर जूता व फुल शर्ट पहने कुछ अभ्यर्थियों को रोका गया. ऐसे में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों को जूता खोलना पड़ा. फुल शर्ट को उतार कर गंजी में प्रवेश दिया गया. हालांकि, ज्यादातर अभ्यर्थी चप्पल व हाफ शर्ट पहनकर पहुंचे थे. दूसरी तरफ छात्राएं कुर्ती पहनकर पहुंची थी. दरअसल, सीएटी ने निदेश जारी कर कहा था कि जूता व फुल शर्ट पहनकर आये छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा. बताया जा रहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण कराया गया. कहीं से गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है. उधर, लॉ कॉलेज केंद्र से परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी सौरभ कुमार, सुमन कुमार, उज्जवल कुमार ने बताया कि साइंस से पूछे गये गये सवाल कठिन थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >