Bhagalpur. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधि-विधान से हुई सरकारी पूजा

बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सोमवार सुबह भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. सोमवार सुबह पांच बजे सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर.

बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सोमवार सुबह भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. सोमवार सुबह पांच बजे सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई. महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में पंडित अभिषेक पांडेय ने पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा कराई. मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने पूजा व्यवस्था में सहयोग किया. पूजा समाप्त होने के बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए. इसके बाद श्रद्धालुओं ने बाबा बूढ़ानाथ के दर्शन कर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा. भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

BRAJESH NANDAN MAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >