Bhagalpur news महिला की गला रेत कर हत्या मामले में पति सहित नौ पर केस

फतेहपुर गांव में गुरुवार को महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या मामले में नौ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है

सुलतानगंज गनगनिया पंचायत के फतेहपुर गांव में गुरुवार को महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या मामले में नौ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. महिला का भाई देवानंद मंडल ने पुलिस को बताया है कि गुरुवार को एक बच्चा से सूचना मिली कि बहन सुमन देवी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी है. देवानंद जब बहन के घर पहुंचा, तो बहन सुमन देवी खून से लथपथ जमीन पर बेसुध थी. कुछ बोलने का प्रयास कर रही थी, लेकिन बोल नहीं पायी. बहन को टेंपो रेफरल अस्पताल लाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतक के भाई ने आरोप लगापुलिस को बताया कि बहन के देवर, देवरानी, जेठ, जेठानी सहित नौ लोगों ने मिल कर का गला रेत कर हत्या कर दी है.

जमीन विवाद में हत्या का कारण बताया

आवेदन में हत्या का कारण पूर्व से जमीन विवाद बताया गया. महिला के भाई ने बताया कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरा जीजा शिवनंदन मंडल, उसका भाई विजय मंडल, पप्पु मंडल, सुनील मंडल, बिहारी मंडल, जेठानी सबरी देवी, खुशबू देवी, देवर सुनील मंडल, जेठानी प्रिया देवी ने जान बूझकर मेरी बहन का गला काट कर हत्या कर दी है. यह सभी लोग जमीन को लेकर हमेशा मेरी बहन से विवाद करते थे. भाई देवानंद मंडल ने बताया कि मेरी बहन की सास पति के गुजरने के बाद अपने देवर से ही शादी कर ली. पहले पति से चार व दूसरे पति से दो संतान है. दो वर्ष पूर्व सभी में जमीन का बंटवारा हुआ था. तभी से चारों भाइयों में बंटवारा को लेकर वाद-विवाद हुआ करता था. इसी वाद विवाद को लेकर मौके का फायदा उठा कर नामजद आरोपितों ने मेरी बहन का गला काट फरार हो गये. प्राथमिक दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है. पुलिस फिलहाल मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस सभी बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >