Bhagalpur News: ट्रैक्टर से सामने से हुई टक्कर में बाइक सवार सब्जी व्यवसायी की मौत

सन्हौला-घोघा मुख्य मार्ग एसएच-84 पर खीरीडार गांव के पास मंगलवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवडार निवासी सब्जी व्यवसायी अनिल मंडल (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी

= बांका जिले के धौरैया थाना क्षेत्र के रहने वाले थे व्यवसायी

प्रतिनिधि, सन्हौला

सन्हौला-घोघा मुख्य मार्ग एसएच-84 पर खीरीडार गांव के पास मंगलवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवडार निवासी सब्जी व्यवसायी अनिल मंडल (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मौके पर सन्हौला पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव और क्षतिग्रस्त बाइक को घटनास्थल से सन्हौला थाना लाया गया. जानकारी पर मृतक के परिजन थाना पहुंचे. थाना परिसर में शव को देखने हेतु लोगों की भीड़ लगी रही. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घोघा से अनिल मंडल अपनी बाइक पर सब्जी लोड कर सन्हौला की ओर जा रहे थे. तभी सन्हौला की ओर से आ रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे सामने से जोरदार ठोकर मार दिया. जिससे सब्जी एवं बाइक सड़क पर ही तितर-बितर हो गया और वह सड़क पर ही गिर गया.

घटनास्थल पर ही व्यवसायी की हुई मौत

टक्कर में अनिल मंडल का सिर फट गया. जिससे उसकी सड़क पर ही मौत हो गयी. मृतक को चार छोटे-छोटे बच्चे हैं. रोज बाजार में सब्जी व्यवसाय का काम कर अपना जीविका चलता था. घर के मुखिया के हादसे में गुजर जाने से परिवार कैसे चलेगा इसकी चिंता में परिजन बेहाल है. बताया जा रहा है पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >