Bhagalpur News. बौंसी रेल पुल-02 : सिर्फ निगम क्षेत्र में होगा जमीन अधिग्रहण, पाइलिंग की तैयारी शुरू

बौंसी आरओबी-2 के लिए पायलिंग का काम दो-चार दिनों में होगा शुरू.

-चयनित एजेंसी ने मंगाया अत्याधुनिक पाइलिंग मशीन भागलपुर से गारोडीह जाने वाले रास्ते पर बौंसी रेल पुल संख्या-02 के ऊपर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण सिर्फ निगम क्षेत्र में होगा. भूअर्जन विभाग ने जमीन का अधिग्रहण होना है या नहीं, इसके लिए पुल निर्माण निगम को चिट्ठी लिखा, जिस पर जवाब दिया गया है. वहीं, सहायक अभियंता अनिल कुमार सिंह ने भी बताया कि सिर्फ नगर पालिका क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण किया जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि सर्वे कार्य पूरा हो गया है. अधिकांश जमीन 1962 से ही अधिग्रहित है लेकिन, नक्शा उपलब्ध नहीं हो रहा है. निगम से नक्शा के लिए कहा गया है. इधर, पाइलिंग करने की तैयारी शुरू हो गयी है. चयनित एजेंसी ने आधुनिक मशीन मंगा लिया है. अगले दो-चार दिनों में तय कर लिया जायेगा कि किस ओर से आरओबी का निर्माण किया जायेगा. इसके बाद पाइलिंग कार्य शुरू करा दिया जायेगा. बता दें कि रेलवे ने आरओबी की ड्राइंग को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद निर्माण कार्य का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है. निर्माण निगम ने ठेकेदार को वर्क ऑर्डर पूर्व में ही जारी कर दिया है. 713.8 मीटर लंबे इस आरओबी को 30 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है. इसके बन जाने से दक्षिणी क्षेत्र के लोगों के लिए फोरलेन और स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जायेगा. आरओबी निर्माण पर करीब 66 करोड़ 96 लाख 20 हजार रुपये की लागत आयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >