BHAGALPUR NEWS खड़े हाइवा से टकरायी बाइक, चालक गंभीर घायल, बच्ची बाल-बाल बची

मुंगेर से अपनी पुत्री को बाइक पर लेकर सुलतानगंज आ रहे एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया.

सुलतानगंज(भागलपुर) से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :

मुंगेर से अपनी पुत्री को बाइक पर लेकर सुलतानगंज आ रहे एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना कृष्णगढ़ मोड़ के समीप हुई, जहां सड़क किनारे खड़ी हाइवा में बाइक जा टकराई. हादसे में बाइक चालक निवास कुमार (40 वर्ष), निवासी मोहली शंकरपुर, मुंगेर गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं बाइक पर सवार उनकी पुत्री बाल-बाल बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत रेफरल अस्पताल सुलतानगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है.बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >