Bihar News: सुलतानगंज में स्मार्ट मीटर से कनेक्शन जुड़ा नहीं, बैलेंस खत्म होने का आया मैसेज

Bihar News: सुलतानगंज हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दो आंगनबाड़ी केंद्रों में बिना उपयोग के ही स्मार्ट मीटर से बैलेंस खत्म होने का मैसेज आ गया है.

Bihar News: सुलतानगंज के कमरगंज पंचायत के दो आंगनबाड़ी केंद्रों में बिना उपयोग के ही स्मार्ट मीटर से बैलेंस खत्म होने का मैसेज आ गया. बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगाया, लेकिन बिजली का उपभोग शुरू भी नहीं किया गया, इससे पहले ही बैलेंस खत्म हो गया. कमरगंज पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 145 व केंद्र संख्या 15 सहित गनगनिया में भी कर्मी ने एक आंगनबाड़ी केंद्र पर स्मार्ट मीटर लगा दिया लेकिन मीटर से उपयोग को लेकर कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है.

मुखिया ने कहा- विभाग के अधिकारी से करेंगे शिकायत

बैलेंस खत्म होने का मैसेज आ गया है. मैसेज में बताया गया है कि प्रीपेड बैलेंस खत्म हो चुका है. रिचार्ज न करने के कारण आपकी बिजली कटने वाली है. आंगनबाड़ी केंद्र पुस्तकालय भवन की सेविका हेमलता कुमारी, आंगनबाड़ी केंद्र यादव टोला कमरगंज की सेविका सुनीता कुमारी, गनगनिया के सुधा देवी ने बताया है कि स्मार्ट मीटर लगा, तो है कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है. जिसके कारण बिजली का उपयोग नहीं हो रहा है. बैलेंस खत्म होने का मैसेज दे दिया गया. रिचार्ज नहीं करने पर फिर लाइन काटने की बात कही गई है. वहीं मुखिया ने कहा कि विभाग के अधिकारी से शिकायत करेंगे.

Also Read: Gopalganj Crime News: जमीन के लिए एक-दूसरे को मारने की साजिश! अभिषेक ठाकुर की हत्या मामले में चार गिरफ्तार

कनेक्शन व फिक्स चार्ज की राशि काटी गयी होगी : एसडीओ

मामले को लेकर पंचायत के मुखिया भारत कुमार ने बताया कि सेविका द्वारा जानकारी दी गयी है. बिजली का उपयोग आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं हो रहा है. केवल स्मार्ट मीटर लगा दिया गया है. बैलेंस खत्म होने की जानकारी पर विभाग के अधिकारी से बात की जायेगी. वहीं, बिजली विभाग के एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि कनेक्शन और फिक्स चार्ज की राशि काटी गयी होगी. जबकि यूनिट का चार्ज नहीं लिया गया है. बिजली खपत होने पर ही यूनिट का चार्ज लिया जायेगा. स्मार्ट मीटर लगने के बाद फिक्स चार्ज लगता है. यूनिट का चार्ज नहीं लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >