Bihar News: भागलपुर में गंगा के तेज बहाव में धंसा पुल, कई गांवों का संपर्क टूटा, आवागमन ठप

Bihar News: भागलपुर में गंगा के तेज बहाव में पीरपैंती से बाखरपुर जाने वाली मुख्य सड़क मुस्तफापुर के पास पुल धंस गया है. पुल का एक हिस्सा पूरी तरह से झुका हुआ देखा जा रहा है. जिससे लाखों लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Bihar News: नेपाल के तराई इलाकों और उत्तर बिहार में मुशलाधार बारिश हो रही है. जिससे बिहार की नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. जल संसाधन विभाग के मुताबिक गंडक में सबसे अधिक बारिश का पानी आ सकता है. इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि भागलपुर में गंगा के तेज बहाव में पीरपैंती से बाखरपुर जाने वाली मुख्य सड़क मुस्तफापुर के पास पुल धंस गया है. पुल का एक हिस्सा पूरी तरह से झुका हुआ देखा जा रहा है. जिससे लाखों लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Also Read: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ पटना में FIR दर्ज, महिला यूट्यूबर ने लगाया ये आरोप…

पुल धंसने से एक लाख की आबादी प्रभावित

भागलपुर के पीरपैंती से बाखरपुर जाने वाली मुख्य सड़क मुस्तफापुर के पास पुल शुक्रवार सुबह क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हुई है. बता दें कि यह पुल दियारा इलाके में है. जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त पुल पर कम लोग मौजूद थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. जानकारी के मुताबिक यह पुल दो साल पहले पीडबल्यूडी द्वारा बनाया गया था. इस पुल के ध्वस्त होने से पीरपैंती में बाखरपुर, बाबूपुर पंचायत समेत कई गांवों का सम्पर्क भंग हो गया है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >