Bihar News: भागलपुर में बाल्टी कारखाना के पास लगी भीषण आग, धू-धूकर जला गोदाम

Bihar News: भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के बाल्टी कारखाना चौक के पास खाली गोदाम में अचानक आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें आसपास के घरों में भी पहुंचने लगी. फिलहाल दो दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.

Bihar News: भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के बाल्टी कारखाना चौक के समीप एक खाली गोदाम में अचानक आग लग गई. गोदाम में रखे कूड़े कचरे और पॉलीथिन में आग पकड़ने के बाद आग भयावह हो गई. इसपर काबू पाने के लिए पिछले आधे घंटे से स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड की टीम कोशिश कर रही है.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह हादसा लापरवाही के कारण हुआ है. जिससे अगल-बगल के घरों में काफी क्षति पहुंची है. पहले यहां पॉलीथिन का कारोबार चलता था. वही पॉलिथीन वहां स्टोर कर रखा गया था, जिसके कारण आज आग लगी है. लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है.

Also Read: पत्नी से झगड़ा के बाद पागल हुआ पति, अपनी दो नाबालिग बेटियों का रेता गला

भागलपुर-जगदीशपुर मुख्य मार्ग बाधित

बता दें कि आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दो बड़ी दमकल की गाड़ियां बुलाई गई है. जो आग बुझाने में लगी हुई है. इस घटना के बाद भागलपुर जगदीशपुर मुख्य मार्ग पूरी तरह से बाधित है. लोग हजारों की संख्या में घटनास्थल पर जुटे हुए हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >