Video: बाढ़ पीड़ितों के साथ सत्तू गूंथकर खाने लगे जदयू विधायक, अलग अंदाज में दिखे गोपाल मंडल

Video: भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के रंगरा प्रखंड के तीनटंगा पंचायत के ज्ञानी दास टोला में लोगों के घर गंगा में समा रहे हैं. विधायक गोपाल मंडल कटाव का जायजा लेने पहुंचे. ग्रामीणों के साथ विधायक सत्तू खाते दिखे.

अंजनी कुमार कश्यप, नवगछिया: भागलपुर के नवगछिया में गंगा का कहर दिख रहा है.गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के रंगरा प्रखंड के तीनटंगा पंचायत के ज्ञानी दास टोला में भीषण कटाव की मार ग्रामीण झेल रहे हैं. यहां कई घर गंगा की तेज धार में समा चुके हैं. वहीं कटाव का निरीक्षण करने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक गोपाल मंडल पहुंचे तो बाढ़ पीड़ितों के साथ वो सत्तु खाते भी दिखे. बाढ़ पीड़ितों के बीच सत्तु खाने का उनका वीडियो वायरल हुआ है.

बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर सत्तु खाते दिखे विधायक

गोपाल मंडल बाढ़ पीड़ितों से मिले और उनकी शिकायत सुनी. कटाव का निरीक्षण कर रहे जदयू विधायक ने मीडिया से बातचीत में जल संसाधन विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग लूट का अड्डा बना हुआ है. विधायक ने कहा कि यहां पर समय से पहले कटावरोधी कार्य नहीं हुआ. जब पानी बढ़ गया तब जाकर काम शुरू किया गया.

ALSO READ: Photos: पटना में गंगा का उफान नहीं थम रहा, सीढ़ी घाट के सड़क पर पहुंच गया बाढ़ का पानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >