Bihar Crime: दो नाबालिग छात्रों को लेकर शिक्षक लापता, परिजनों ने लगाया ये बड़ा आरोप

Bihar Crime: बिहार के भागलपुर से खबर सामने आई है, जहां एक शिक्षक दो छात्राओं के साथ लापता हो गया. मामले को लेकर छात्राओं के परिजन की ओर से थाने में आवेदन दिया गया. इधर, घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी दी गई.जिसके बाद जांच-पड़ताल जारी है.

Bihar Crime: बड़ी खबर बिहार के भागलपुर से है, जहां एक शिक्षक पर दो छात्रों के किडनैपिंग का आरोप लगा है. घटना कहलगांव प्रखंड के रसलपुर थाना क्षेत्र की है, जहां मध्य विद्यालय धनौरा के एक शिक्षक हरिओम कुमार यादव पर दो नाबालिग छात्रों के अपहरण करने का मामला सामने आया. मामले को लेकर छात्रा के पिता ने रसलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई.

एक ही गांव की थी दोनों छात्रा

जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक मध्य विद्यालय धनौरा में कार्यरत है. लापता दोनों छात्रा नौंवी क्लास की है और दोनों एक ही गांव की रहने वाली है. परिजनों ने बताया कि, दोनों छात्रा पूर्व में मध्य विद्यालय धनौरा में पढ़ती थी. वहां से उत्तीर्ण होकर जवाहर लाल नेहरू उच्च विद्यालय धनौरा में नामांकन करवाया था. मध्य विद्यालय से पास करने के बाद छात्रा हाई स्कूल आने लगी. तब दोनों छात्रा से आरोपी शिक्षक फोन पर बात करता था.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

दिये गए आवेदन में इस बात की चर्चा करते हुए लड़की के पिता ने लिखा है कि,आरोपी शिक्षक से जब हमलोगों ने बात करने का प्रयास किया तो उसने फोन काट दिया. बुधवार की रात से ही दोनों छात्रा लापता हैं. पहले भी इस संदर्भ में परिजन के द्वारा शिक्षक को समझाया गया था.दूसरी ओर मध्य विद्यालय धनौरा के प्रधानाध्यापक आलमगीर आलम ने बताया कि, आरोपी शिक्षक 19 मई से विद्यालय से बिना कोई सुचना के ही अनुपस्थित है. जिसकी जानकारी हमने अपने वरीय पदाधिकारी सहित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी दे दिया है. वहीं, इस संर्दभ में एसडीपीओ वन कल्याण आनंद ने बताया कि, रसलपुर थानाघ्यक्ष द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: Bihar Police: सीतामढ़ी पुलिस की नेपाल में पिटाई, नो-मेंस लैंड को पार करने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >