चक्रवात के असर से चली तेज हवा, छाये रहे घने बादल

चक्रवात के असर से चली तेज हवा, छाये रहे घने बादल

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले में सोमवार के मौसम में चक्रवात रेमाल के असर से बदलाव आया. दिन भर आसमान में घने बादल छाये रहे. वहीं पूर्वा हवा भी तेज गति से चलती रही. लोगों को भीषण उमस व गर्मी से राहत मिली. जिले में कुछ जगहों पर हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई. अधिकतम तापमान चार अंक गिरकर 34 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में नमी की मात्रा बढ़ कर 63 प्रतिशत तक पहुंच गयी. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि 28 मई से एक जून के बीच भागलपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रह सकता है. 28 से 29 मई के बीच आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. पूर्वा हवा की गति 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. किसान गरमा सब्जियों में इस दौरान सिंचाई रोक सकते हैं. तेज हवा में किसी भी प्रकार का छिड़काव न करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >