भागलपुर : गर्मी व उमस से लोग बेहाल, 21 से हल्की बारिश की संभावना

भागलपुर : गर्मी व उमस से लोग बेहाल, 21 से हल्की बारिश की संभावना

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले का मौसम शनिवार को काफी गर्म रहा. आसमान में बादलों की आवाजाही से उमस का माहौल रहा. दोपहर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री व सुबह के समय न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा. धीमी गति से नमीयुक्त पूर्वा हवा चलती रही. सड़क पर चल रहे लोगों को गर्म हवा से जलन का अहसास हुआ. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि 19 से 23 मई के बीच भागलपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि बनी रह सकती है. आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. 21 मई से हल्की बारिश की संभावना है, इस दौरान पूर्वा हवा चलेगी और हवा की गति 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है., किसान को सलाह दिया जाता है कि सब्जियों में इस दौरान आवश्यकता अनुसार सिंचाई कर सकते हैं, पशुओं को पर्याप्त पानी पिलायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >