जमालपुर-खगड़िया पैसेंजर का मानसी तक विस्तार

जमालपुर-खगड़िया पैसेंजर का मानसी तक विस्तार

भागलपुर . जमालपुर-खगड़िया-जमालपुर डीएमयू पैसेंजर का मानसी स्टेशन तक विस्तार किया गया. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन मुंगेर, सबदलपुर, उमेश नगर और खगड़िया स्टेशनों पर ठहराव करेगी. 03474 जमालपुर – मानसी डेमू पैसेंजर मंगलवार से जमालपुर से 09.30 बजे प्रस्थान करेगी. प्रतिदिन 11:05 बजे मानसी पहुंचेगी. वहीं 03473 मानसी – जमालपुर डेमू पैसेंजर मानसी से 11:15 बजे रवाना होगी. प्रतिदिन 12:25 बजे जमालपुर स्टेशन पहुंचेगी. जमालपुर-मानसी डेमू पैसेंजर 09.45 बजे मुंगेर, 10:01 बजे सबदलपुर स्टेशन, उमेशनगर स्टेशन 10:12 बजे और खगड़िया 10.23 बजे पहुंचेगी. मानसी-जमालपुर डेमू पैसेंजर 11.25 बजे खगड़िया, 11.35 बजे उमेशनगर, 11.44 बजे सबदलपुर और 12:05 बजे मुंगेर पहुंचेगी. ————————- मायागंज अस्पताल में बिजली के तार व लाइट लगेंगे भागलपुर . मायागंज अस्पताल में अंडर ग्राउंड वायरिंग समेत बिजली से जुड़े अन्य काम कराये जायेंगे. अस्पताल अधीक्षक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि बिजली विभाग को कहा गया है कि मेन बिल्डिंग से फैब्रिकेटेड वार्ड तक अंडरग्राउंड केबल बिछाया जाये. दोनों परिसर के बीच धूप व बारिश से बचने के लिए प्लास्टिक शेड बनाया जायेगा. विभाग से करीब 15 लाख रुपये का फंड मिला है. इससे ओपीडी छत के चारो ओर 90 वाट का एलइडी स्ट्रीट लाइट, अस्पताल के अंदर बिजली के खंभे पर लाइट, हाई मास्ट लाइट, ओपीडी से एक्सरे व अल्ट्रासाउंड के लिए जेनरेटर के वायरिंग का काम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >