bhagalpur news. भागलपुर पुलिस ने साइबर ठग गिरोह का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

भागलपुर पुलिस ने साइबर ठग गिरोह का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

भागलपुर पुलिस ने साइबर ठग गिरोह का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिली कि जिले के एक खाताधारक के खाते पर विभिन्न राज्यों में 20 साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज है. इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने कार्रवाई करते हुए खाताधारक मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भदौरिया निवासी बजरंगी मंडल के पुत्र सुभाष भारती को गिरफ्तार किया.

पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि नाथनगर थाना क्षेत्र के पीपरपाती निवासी दिनेश कुमार सोनी व मुंदीचक निवासी राजा साह ने कुछ पैसों का लालच देकर उसका एटीएम और पासबुक खरीद लिया था. पूछताछ में यह बात सामने आयी कि यह गिरोह गरीब और बेरोजगार लोगों को पैसों का प्रलोभन देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे. बाद में इन पासबुक और एटीएम का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए करते थे. गिरफ्तार तीनों आरोपितों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल और एक चेकबुक बरामद किया है. इस संबंध में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी दल में एसआइ मनीष कुमार, सन्नी कुमार, प्रशांत कुमार, रितु कुमारी आदि शामिल थीं. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >