डॉ. प्रेम कुमार का तीन दिवसीय दौरा, भागलपुर से बांका और देवघर तक कांवरिया पथ का करेंगे निरीक्षण

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का भागलपुर, बांका और देवघर के तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत हो रही है. वे श्रावणी मेले के मद्देनजर कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे.

Bhagalpur News: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शुक्रवार सुबह भागलपुर पहुंचेंगे और यहां से अपने तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे की शुरुआत करेंगे. उनके आप्त सचिव संदीप कुमार राय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार वे शुक्रवार की अलसुबह 04:30 बजे भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे.

इसके बाद सुबह 05:00 बजे वे बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर जाएंगे, जहां अल्प विश्राम के बाद सुबह 10:00 बजे भागलपुर परिसदन के लिए रवाना होंगे.

बांका और देवघर का भी करेंगे दौरा

भागलपुर परिसदन में विश्राम के बाद विधानसभा अध्यक्ष सुबह 11:30 बजे सड़क मार्ग से बांका के लिए प्रस्थान करेंगे. बांका परिसदन में अल्प विश्राम करने के बाद वे दोपहर 04:00 बजे झारखंड के देवघर के लिए रवाना होंगे.

उनका यह दौरा प्रशासनिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है.

कांवरिया पथ पर व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

बांका से देवघर की यात्रा के दौरान डॉ. प्रेम कुमार कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं और कांवरियों के लिए बनाए गए विभिन्न पंडालों और सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे.

वे रास्ते में उपलब्ध पेयजल, विश्राम, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे रात 08:00 बजे देवघर परिसदन पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम होगा.

सुरक्षा और प्रोटोकॉल के कड़े निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष के विस्तृत दौरे को देखते हुए बिहार और झारखंड के संबंधित पुलिस महानिदेशक, भागलपुर, बांका और देवघर के जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा, एस्कॉर्ट और आवास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रशासनिक स्तर पर दौरे की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और संबंधित जिलों में अधिकारियों को आवश्यक समन्वय बनाए रखने के लिए कहा गया है.

Also Read: पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल आठवें दिन खत्म, सीधे अकाउंट में वेतन व बोनस का मिलेगा लाभ

Bhagalpur News: श्रावणी मेला के बीच दौरा महत्वपूर्ण

श्रावणी मेला के दौरान भागलपुर, बांका और देवघर क्षेत्र में लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है. ऐसे समय में विधानसभा अध्यक्ष का कांवरिया पथ का निरीक्षण प्रशासनिक तैयारियों और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि दौरे के दौरान सभी कार्यक्रमों को निर्धारित समय के अनुसार संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

Also Read: बांकीपुर में BJP की हार की अंदरूनी कहानी, समीक्षा बैठक में खुलीं कई परतें, नैरेटिव से लेकर राशन कार्ड तक पर हुई चर्चा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव झा

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >